Sunday, September 1, 2024

आखिर क्यों है सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का महत्वपूर्ण स्थान?

 2 सितंबर 2024

https://azaadbharat.org


 🚩आखिर क्यों है सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का महत्वपूर्ण स्थान?


🚩सोमवती अमावस्या, जो सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को कहा जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं और परंपराएं है, जिन्हें सदियों से श्रद्धापूर्वक निभाया जा रहा है। इस दिन का महत्व मुख्यतः विवाहित स्त्रियों के लिए है, जो अपने पतियों की दीर्घायु की कामना हेतु व्रत रखती है। सोमवती अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने से सहस्र गोदान के बराबर फल मिलता है। शास्त्रों में इस दिन को अश्वत्थ (पीपल) वृक्ष प्रदक्षिणा व्रत के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

🚩सोमवती अमावस्या का महत्त्व महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। महाभारत में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को इस दिन के महत्व के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति समृद्ध, स्वस्थ और सभी दु:खों से मुक्त होता है। यह भी माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पितरों की आत्माओं को शांति मिलती है।  

🚩 सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष विधान है। विवाहित महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती है। इस व्रत को करने से सुहागन स्त्रीयों का सौभाग्य अखंडित रहता है और उनके परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


🚩सोमवती अमावस्या के धार्मिक अनुष्ठान

🚩1. पीपल वृक्ष की पूजा और परिक्रमा: सोमवती अमावस्या के दिन विवाहित महिलाएं पीपल वृक्ष की दूध,जल,पुष्प,अक्षत और चन्दन से पूजा करती है।इसके बाद वे वृक्ष के चारों ओर 108 बार परिक्रमा करती है। कुछ परम्पराओं में पीपल वृक्ष को भँवरी देने का भी विधान है।ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

🚩2. तुलसी पूजन और अर्पण:  

इस दिन धान,पान और खड़ी हल्दी को मिलाकर उसे विधि-विधान पूर्वक तुलसी के पौधे को चढ़ाया जाता है। हालांकि,इस दिन तुलसी के पौधे को छूना या उसे जल अर्पित करना वर्जित माना जाता है, इसलिए विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

🚩3. पवित्र नदियों में स्नान:  

   सोमवती अमावस्या के दिन गंगा,यमुना,नर्मदा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना अत्याधिक पुण्यदायक माना जाता है। स्नान के बाद ताम्रपात्र में जल और काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

🚩4.काले तिल का दान: इस दिन काले तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितरों की कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि काले तिल का दान करने से जीवन में तरक्की और समृद्धि प्राप्त होती है। आप काले तिल को मंदिर में दान कर सकते है या गरीबों और ब्राह्मणों को अर्पित कर सकते है।


🚩 सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें और क्या न करें?

🚩क्या करें:

1.पितरों को भोजन, जल और अन्य वस्तुएं अर्पित करें।

- धर्मग्रंथों का पाठ करें, जैसे गीता, रामायण, और शिव पुराण का पाठ।

- भगवान शिव, माता पार्वती, और भगवान विष्णु की पूजा करें।

- घर के बुजुर्गों और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करें।

- मौन व्रत का पालन करें और अपनी आत्मा की शुद्धि के लिए ध्यान और साधना करें।

🚩क्या न करें:

- इस दिन तामसिक भोजन जैसे लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि से बचें।

- चना,मसूर दाल,सरसों का साग और मूली जैसी चीजों का सेवन न करें।

- तुलसी को छूने या उसे जल अर्पित करने से बचें।

- क्रोध,झूठ और वाणी की अशुद्धता से बचें। 

- बाल धोना या सिर की धुलाई करना इस दिन वर्जित माना जाता है। इससे जीवन में बधाएं आ सकती हैं और अशुभता का आगमन हो सकता है।

      🚩निष्कर्ष 

सोमवती अमावस्या का दिन सनातन धर्म में अत्याधिक पुण्यदायी माना गया है। इस दिन के अनुष्ठानों का पालन करके व्यक्ति न केवल अपनी और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता के लिए कामना कर सकता है, बल्कि पितरों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद की भी प्राप्ति कर सकता है। इस पवित्र दिन के महत्व को समझते हुए श्रद्धापूर्वक इसका पालन करने से व्यक्ति को जीवन में सुख,शांति और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook


https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:


http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:


twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:


https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4

No comments:

Post a Comment