Saturday, August 17, 2024

भादवे का घी

 18 August 2024 

https://azaadbharat.org


 🚩भादवे का घी


भारतीय देसी गाय का घी, विशेष रूप से भाद्रपद मास में प्राप्त भादवे का घी, एक अनमोल वस्तु है। भाद्रपद के आते ही, घास पक जाती है जो वास्तव में अत्यंत दुर्लभ औषधियाँ होती है। इनमें धामन,जो गायों को बेहद प्रिय होता है,खेतों और मार्गों के किनारे उगता है। सेवण और गंठिया भी इन घासों में शामिल है।मुरट,भूरट,बेकर,कण्टी,ग्रामणा, मखणी,कूरी,झेर्णीया,सनावड़ी,चिड़की का खेत,हाडे का खेत,लम्प जैसी वनस्पतियाँ इस समय पककर लहलहाने लगती है।


यदि समय पर वर्षा हुई हो,तो ये घासें रोहिणी नक्षत्र की तप्त से संतृप्त उर्वरकों से तेजी से बढ़ती है।इन घासों में विचरण करती गायें, पूंछ हिला-हिलाकर चरती रहती है और सफेद बगुले भी उनके साथ इतराते हुए चलते है। यह दृश्य अत्यंत स्वर्गिक होता है। 


जब इन जड़ी बूटियों पर दो शुक्ल पक्ष बीत जाते है, तो चंद्रमा का अमृत इनमें समा जाता है, जिससे इनकी गुणवत्ता बढ़ जाती है।गायें कम से कम 2 कोस चलकर,घूमते हुए इन्हें चरकर शाम को लौटती है और रातभर जुगाली करती है। इस जुगाली के दौरान वे अमृत रस को अपने दूध में परिवर्तित करती है।यह दूध अत्यंत गुणकारी होता है और इससे बना दही भी अत्यंत पीलापन लिए नवनीत निकलता है। 


5 से 7 दिनों में एकत्र मक्खन को गर्म करके घी बनाया जाता है, जिसे भादवे का घी कहते है। इस घी में अतिशय पीलापन होता है और ढक्कन खोलते ही 100 मीटर दूर तक इसकी मादक सुगंध हवा में तैरने लगती है। 


भादवे का घी मृतकों को जीवित करने के अलावा सब कुछ कर सकता है। इसे अधिक मात्रा में खा सकते है, कम हो तो नाक में चुपड़ सकते है, हाथों में लगाकर चेहरे पर मल सकते है, बालों में लगा सकते है, दूध में डालकर पी सकते है, सब्जी या चूरमे के साथ खा सकते है। बुजुर्गों के घुटनों और तलुओं पर मालिश कर सकते है। गर्भवतियों के खाने का मुख्य पदार्थ यही था। 


इस घी को बिना किसी अतिरिक्त चीज के इस्तेमाल किया जाता है। यह औषधियों का सर्वोत्तम सत्व होता है। हवन, देवपूजन और श्राद्ध करने से यह अखिल पर्यावरण,देवता और पितरों को तृप्त कर देता है।


मारवाड़ में इस घी की धाक थी। कहा जाता है कि इसे सेवन करने वाली विश्नोई महिला 5 वर्ष के उग्र सांड की पिछली टांग पकड़ लेती थी और वह चूं भी नहीं कर पाता था। एक अन्य घटना में, एक व्यक्ति ने एक रुपये के सिक्के को केवल उँगुली और अंगूठे से मोड़कर दोहरा कर दिया था। 


आधुनिक विज्ञान घी को वसा के रूप में परिभाषित करता है,जबकि पारखी लोग यह पहचान लेते थे कि यह फलां गाय का घी है।यही घी था,जिसके कारण युवा जोड़े कठोर परिश्रम करने के बावजूद थकते नहीं थे। इसमें इतनी ताकत होती थी कि सिर कटने पर भी धड़ लड़ते रहते थे।


घी को घड़ों या घोड़े की चर्म से बने विशाल मर्तबानों में इकट्ठा किया जाता था, जिन्हें 'दबी' कहते थे। घी की गुणवत्ता और भी बढ़ जाती थी यदि गाय स्वयं गौचर में चरती, तालाब का पानी पीती और मिट्टी के बर्तनों में बिलौना किया जाता हो।

                                                                                                                                                                                                                                              

🚩देसी घी की पहचान के लिए निम्नलिखित तरीके अपनाए जा सकते है:


🚩हाथ से परीक्षण: हाथ को उल्टा करके उसमें घी लगाएं और उंगलियों को रगड़ें। अगर घी में दाने महसूस होते है, तो यह नकली हो सकता है।


🚩आयोडीन परीक्षण: एक चम्मच घी में चार-पांच बूंदें आयोडीन की मिलाएं। अगर रंग नीला हो जाता है, तो इसका मतलब घी में उबले आलू की मिलावट है।


🚩उबालकर परीक्षण: मार्केट से खरीदे हुए घी में से चार-पांच चम्मच घी निकाले और उसे किसी बर्तन में डालकर उबाले। फिर इस बर्तन को लगभग 24 घंटे के लिए अलग रख दें। अगर 24 घंटे बाद भी घी दानेदार और महकदार हो, तो घी असली है। यदि ये दोनों लक्षण गायब है, तो घी नकली हो सकता है।


🚩नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड का परीक्षण: एक बर्तन में दो चम्मच घी, 1/2 चम्मच नमक और एक चुटकी हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाएं। इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अलग रख दें। 20 मिनट बाद, घी का रंग चेक करें। यदि घी ने कोई रंग नहीं बदला है, तो घी असली है। लेकिन अगर घी लाल या किसी अन्य रंग का हो गया है, तो समझें कि घी नकली हो सकता है।


🚩पानी में घी का परीक्षण: एक ग्लास में पानी भरें और एक चम्मच घी उसमें डालें। अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगे, तो यह असली है। अगर घी पानी के नीचे बैठ जाता है, तो यह नकली हो सकता है।


🚩आज भी वही गायें, वही भादवे और वही घासें मौजूद है। यदि इस महान रहस्य को जानने के बावजूद यह व्यवस्था भंग हो जाती है, तो किसे दोष दें? जब गाय नहीं होगी, तो घी कहां होगा, यह एक विचारणीय प्रश्न है। 🙏


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Friday, August 16, 2024

हिंदू धर्म में संस्कार: आधार और महत्व

 17 August 2024

https://azaadbharat.org

🚩हिंदू धर्म में संस्कार: आधार और महत्व


हिंदू धर्म में 'संस्कार' जीवन की विभिन्न अवस्थाओं और घटनाओं को चिह्नित करने वाले अनुष्ठानों और समारोहों का समूह है। ये संस्कार व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ सामाजिक संरचना को मजबूत करते हैं। संस्कारों का एक विस्तृत और समृद्ध परंपरागत आधार होता है, जो व्यक्ति को अपने जीवन के प्रत्येक चरण में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इनका पालन करने से व्यक्ति न केवल अपनी व्यक्तिगत क्षमताओं को निखारता है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझता है।


🚩संस्कारों के आधार


1. धार्मिक ग्रंथ और शास्त्र: संस्कारों की परंपराएं और नियम वेदों, उपनिषदों, स्मृतियों, और अन्य धार्मिक ग्रंथों में विस्तृत रूप से वर्णित हैं। ये ग्रंथ जीवन के हर चरण के लिए विस्तृत निर्देश और महत्व बताते हैं, जिससे व्यक्ति धार्मिक आचरण और आध्यात्मिकता की राह पर चलता है।


2. धार्मिक आचार और नैतिकता: संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति में धार्मिक आचरण और नैतिकता का विकास होता है। इन अनुष्ठानों के पालन से व्यक्तिगत और सामाजिक कर्तव्यों के प्रति सजगता और आदरभाव उत्पन्न होता है।


3. सामाजिक संरचना और संस्कृति: संस्कारों को समाज की सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जोड़ा जाता है। ये संस्कार सामाजिक संबंधों और सामाजिक जिम्मेदारियों को परिभाषित करते हैं, जिससे समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है।


4. आध्यात्मिक उन्नति: संस्कारों का एक प्रमुख उद्देश्य व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति है। ये अनुष्ठान आत्म-शुद्धि और आत्मबोध को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे व्यक्ति मोक्ष और जीवन के उच्चतम लक्ष्यों की प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है।


5. स्वास्थ्य और कल्याण: कई संस्कार व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हैं। ये अनुष्ठान व्यक्ति की विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना करने की तैयारी करते हैं।


6. अनुशासन और नियंत्रण: संस्कारों के माध्यम से अनुशासन और जीवन में अनुशासित दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जाता है। ये व्यक्ति को नियंत्रित और संगठित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं।


🚩संस्कारों के प्रकार


परंपरागत रूप से, 16 मुख्य संस्कारों को जीवन के विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाता है, जो व्यक्ति के जीवन के महत्वपूर्ण चरणों और घटनाओं को चिह्नित करते हैं:


1. गर्भाधान संस्कार: गर्भाधान की शुद्धि के लिए।

2. पुंसवन संस्कार: गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए।

3. सीमंतोन्नयन संस्कार: गर्भवती स्त्री की मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए।

4. जातकर्म संस्कार: जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु के लिए।

5. नामकरण संस्कार: शिशु का नामकरण करने के लिए।

6. निष्क्रमण संस्कार: शिशु का पहली बार घर से बाहर ले जाने के लिए।

7. अन्नप्राशन संस्कार: शिशु को पहला अन्न खिलाने के लिए।

8. चूड़ाकरण संस्कार: बाल कटवाने की पहली रस्म के लिए।

9. कर्णवेध संस्कार: कान छिदवाने के लिए।

10. विध्यारंभ संस्कार: शिक्षा के प्रारंभ के लिए।

11. उपनयन संस्कार: यज्ञोपवीत धारण करने के लिए।

12. वेदारंभ संस्कार: वेदों का अध्ययन शुरू करने के लिए।

13. केशांत संस्कार: पहला मुंडन कराने के लिए।

14. समावर्तन संस्कार: शिक्षा के पूर्ण होने पर स्नातक समारोह।

15. विवाह संस्कार: विवाह बंधन में बंधने के लिए।

16. अंत्येष्टि संस्कार: मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए।


 🚩निष्कर्ष

हिंदू धर्म में संस्कारों का पालन करने से व्यक्ति न केवल अपने जीवन के विभिन्न चरणों का सफलतापूर्वक पार करता है, बल्कि समाज में अपनी भूमिका को भी मजबूत करता है। ये संस्कार व्यक्ति और समाज के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करते हैं और जीवन को समृद्ध बनाने का प्रयास करते हैं।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Thursday, August 15, 2024

श्रावण मास का महत्व

 16 August 2024

https://azaadbharat.org

🚩श्रावण मास का महत्व


 🚩श्रावण मास, जिसे सावन का महीना भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव की आराधना और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए जाना जाता है। इस दौरान सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि श्रावण मास में शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्री शिव महापुराण में लिखा है, "द्वादशस्वपि मासेषु श्रावणो मेऽतिवल्लभः," जिसका अर्थ है, बारह महीनों में श्रावण शिव के लिए अतिप्रिय है।


 🚩श्रावण मास की 10 विशेषताएं इस प्रकार हैं:


🚩1. भगवान शिव की विशेष आराधना: श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह वर्ष का पांचवां महीना है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, सावन का महीना जुलाई-अगस्त में आता है।


🚩2. सावन सोमवार व्रत: इस मास में सावन सोमवार व्रत का सर्वाधिक महत्व है। श्रावण मास में बेल पत्र से शिवजी की पूजा और जल अर्पण अति फलदायी मानी जाती है।


🚩3. शिव पुराण की महिमा: शिव पुराण के अनुसार, सावन सोमवार व्रत करने से शिवजी सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। इस महीने में लाखों भक्त ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए तीर्थ स्थलों की यात्रा करते हैं।


🚩4. प्रकृति से संबंध: सावन का महीना वर्षा ऋतु का होता है, जो धरती को हरियाली से भर देता है। ग्रीष्म ऋतु के बाद होने वाली बारिश मानव समुदाय को राहत देती है।


🚩5. नारियल पूर्णिमा का उत्सव: भारत के पश्चिम तटीय राज्यों में श्रावण मास के अंतिम दिन नारियल पूर्णिमा मनाई जाती है।


🚩6. कांवड़ यात्रा: श्रावण के पावन मास में शिव भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं, जिसमें गंगा जल से भरी कांवड़ को कंधों पर उठाकर तीर्थ स्थलों से लाते हैं और शिवजी को अर्पित करते हैं।


🚩7. पौराणिक कथाएं: पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय निकले हलाहल विष को शिव ने पीकर अपनी कंठ में धारण किया, जिससे उनका कंठ नीला हो गया और उनका नाम नीलकंठ पड़ा।


🚩8. व्रत की विविधता: सावन में भक्त तीन प्रकार के व्रत रखते हैं - सावन सोमवार व्रत, सोलह सोमवार व्रत, और प्रदोष व्रत। इन व्रतों से भक्तों को शिव और पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।


🚩9. ज्योतिष महत्व: श्रावण मास में सूर्य का राशि परिवर्तन होता है, जो सभी राशियों को प्रभावित करता है।


🚩10. माँ पार्वती की आराधना: सावन मास माँ पार्वती को भी समर्पित है। विवाहित महिलाएं वैवाहिक जीवन की सुख-शांति के लिए और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए शिवजी का व्रत रखती हैं।


 🚩श्रावण मास का यह पवित्र महीना भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा, और भक्ति से भरा होता है, जिसमें भगवान शिव और माँ पार्वती की कृपा प्राप्ति की कामना की जाती है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ 


Wednesday, August 14, 2024

स्वतंत्रता दिवस: इतिहास और महत्व

 15 August 2024


https://azaadbharat.org


🚩स्वतंत्रता दिवस: इतिहास और महत्व:


15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में अंकित है। यह वह दिन था जब भारत के लोगों ने पहली बार एक आजाद देश में सांस लेना शुरू किया। अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी के बाद, 15 अगस्त का दिन एक ‘स्वर्णिम दिन’ के रूप में देश के लिए प्रसिद्ध हो गया। आज, हमारे देश की आजादी को 77 वर्ष पूरे हो गए हैं।


🚩आजादी का सफर


अंग्रेजों के अत्याचार और दो सौ वर्ष की गुलामी के पश्चात, भारतवासियों के मन में विद्रोह की ज्वाला भड़क उठी थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अनेक वीरों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई। इन वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त कराया। वहीं, सरदार पटेल और गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। कई सत्याग्रह आंदोलनों और लाठियां खाने और जेल जाने के बाद अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। भारतीय जनता की एकजुटता और संघर्ष ने आखिरकार उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।


🚩स्वतंत्रता दिवस समारोह


स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, हम सन् 1947 से आज तक इस दिन को बड़े उत्साह और प्रसन्नता के साथ मनाते आ रहे हैं। इस दिन, हमारे प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और राष्ट्र के नाम संदेश दिया जाता है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, खेल परिसरों, स्‍काउट शिविरों पर भी भारतीय ध्‍वज फहराया जाता है। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाए जाते हैं और स्वतंत्रता संग्राम के सभी महानायकों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर मिठाइयां बांटी जाती हैं और देश के प्रति गर्व का माहौल होता है।


🚩राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" और राष्ट्रगान "जन गण मन" का गान किया जाता है। "वंदे मातरम्" का लेखन बंकिमचंद्र चटर्जी ने किया था, जो मातृभूमि के प्रति प्रेम और भक्ति को दर्शाता है। वहीं, "जन गण मन" को रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा, जो भारत की विविधता और एकता को सलाम करता है। इन दोनों गीतों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष महत्व है, और इनका गान हमें देश की अखंडता और संप्रभुता की याद दिलाता है।


🚩भारतीय झंडे का इतिहास


भारतीय तिरंगे का विकास एक रोचक यात्रा रही है। प्रथम चित्रित ध्वज 1904 में स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता द्वारा बनाया गया था। 7 अगस्त 1906 को कलकत्ता में इसे कांग्रेस के अधिवेशन में फहराया गया। पिंगली वेंकैया ने 1916 से 1921 तक दुनियाभर के देशों के झंडों का अध्ययन कर भारतीय ध्वज के लिए 30 डिज़ाइन पेश किए। 1921 में, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बेजवाड़ा सत्र में पिंगली वेंकय्या ने दो रंगों, लाल और हरे, से बना एक झंडा प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी की सलाह पर इसमें सफेद पट्टी और चरखा जोड़ा गया।


22 जुलाई 1947 को तिरंगे को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया। 15 अगस्त 1947 को, पंडित बीपी दुआ ने लाल किले पर तिरंगा फहराया, जो भारत की आज़ादी का प्रतीक था।


🚩स्वतंत्रता दिवस: एक राष्ट्रीय गौरव


स्वतंत्रता दिवस का महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 1947 में था। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है और हमें एकजुट होकर देश के विकास और उन्नति की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए देश के भविष्य के लिए अपने संकल्पों को दोहराते हैं।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Tuesday, August 13, 2024

अकबर ने संत तुलसीदास जी से माफी क्यों मांगी?

 14 August 2024

https://azaadbharat.org

🚩यह घटना 1600 ईस्वी की है, जब मुगल सम्राट अकबर और संत तुलसीदास जी का समय था। तुलसीदास जी उस समय रामचरितमानस की रचना कर चुके थे, जो पूरे देश में श्रीराम के भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुकी थी। एक बार तुलसीदास जी मथुरा की यात्रा पर निकले और रात होने से पहले उन्होंने अपना पड़ाव आगरा में डाला। जब आगरा के लोगों को उनके आगमन की सूचना मिली, तो संत तुलसीदास जी के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। यह सुनकर बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा कि तुलसीदास कौन हैं।


🚩बीरबल ने बादशाह अकबर को बताया कि तुलसीदास जी रामचरितमानस के रचयिता और एक महान रामभक्त हैं। बीरबल ने यह भी कहा कि वह खुद भी तुलसीदास जी के दर्शन करके आए हैं। यह सुनकर अकबर ने भी तुलसीदास जी से मिलने की इच्छा जताई और उन्हें लालकिले में आने का निमंत्रण दिया। जब यह संदेश तुलसीदास जी तक पहुँचा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह केवल भगवान श्रीराम के भक्त हैं और उन्हें बादशाह या लालकिले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने लालकिले में जाने से साफ इनकार कर दिया। यह सुनकर अकबर क्रोधित हो गए और उन्होंने आदेश दिया कि तुलसीदास जी को जंजीरों में जकड़कर लालकिले लाया जाए।


🚩जब तुलसीदास जी को जंजीरों में जकड़कर लालकिले लाया गया, तो अकबर ने उनसे कोई चमत्कार दिखाने को कहा। तुलसीदास जी ने विनम्रता से कहा कि वह सिर्फ भगवान श्रीराम के भक्त हैं, न कि कोई चमत्कारी व्यक्ति। यह सुनकर अकबर आगबबूला हो गए और उन्होंने तुलसीदास जी को काल कोठरी में डालने का आदेश दिया। अगले दिन, आगरा के लालकिले पर लाखों बंदरों ने हमला कर दिया और पूरा किला तहस-नहस कर दिया। किले में त्राहि-त्राहि मच गई। तब अकबर ने बीरबल से पूछा कि यह क्या हो रहा है। बीरबल ने कहा कि हुजूर, यह वही चमत्कार है जो आप देखना चाहते थे। अकबर ने तुरंत तुलसीदास जी को काल कोठरी से निकलवाया और उनकी जंजीरें खोल दीं।


🚩तुलसीदास जी ने बीरबल से कहा कि उन्हें बिना किसी अपराध के सजा मिली है। काल कोठरी में रहते हुए उन्होंने भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया। उस दौरान, वह रोते-रोते अपने हाथों से कुछ लिख रहे थे। यह 40 चौपाई हनुमान जी की प्रेरणा से लिखी गई हैं। कारागार से छूटने के बाद तुलसीदास जी ने कहा कि जैसे हनुमान जी ने उन्हें कारागार के कष्टों से छुड़ाया, वैसे ही जो भी व्यक्ति कष्ट या संकट में होगा और इस चौपाई का पाठ करेगा, उसके सारे संकट दूर हो जाएंगे। इस रचना को हनुमान चालीसा के नाम से जाना जाता है।


🚩अकबर इस घटना से बहुत लज्जित हुआ और उन्होंने तुलसीदास जी से माफी मांगी। पूरी इज्जत और सुरक्षा के साथ उन्हें मथुरा भेजा गया। आज भी हनुमान चालीसा का पाठ हर जगह होता है और हनुमान जी की कृपा से लोगों के संकट दूर होते हैं। इसलिए हनुमान जी को “संकट मोचन” भी कहा जाता है।


🚩हनुमान जी का पराक्रम अवर्णनीय है। वह भगवान शंकर के अवतार माने जाते हैं। भगवान शिव ने राक्षसों का नाश करने और धर्म की स्थापना करने के लिए हनुमान जी का अवतार धारण किया था। पृथ्वी पर सात मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त है, जिनमें बजरंगबली भी हैं। हनुमान जी आज भी पृथ्वी पर विचरण करते हैं।


🚩पवनपुत्र हनुमान जी की आराधना सभी सनातनी लोग करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। परंतु यह कब लिखा गया और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, यह जानकारी बहुत कम लोगों को होगी। यह कथा दर्शाती है कि हनुमान जी, जो भगवान शंकर के अवतार हैं, आज भी अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।


🚩आज के आधुनिक युग में कुछ लोग हनुमान जी को केवल एक बंदर के रूप में देखते हैं, जबकि हनुमान जी भगवान शिव के अवतार हैं और उनके प्रति श्रद्धा के कारण ही उन्हें चिरंजीवी होने का वरदान मिला है। उनके पराक्रम का वर्णन करना कठिन है, और वह आज भी पृथ्वी पर अपने भक्तों की रक्षा के लिए विचरण करते हैं।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Monday, August 12, 2024

अच्छा स्वास्थ्य क्या है?

 13 August 2024


https://azaadbharat.org


🚩अच्छे स्वास्थ्य के लिए कारक

स्वास्थ्य का संरक्षण


 🚩 स्वास्थ्य का अर्थ है शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तंदुरुस्ती की पूर्ण स्थिति। यह केवल रोगों की अनुपस्थिति नहीं है, बल्कि एक संपूर्ण जीवन जीने की शक्ति है। स्वास्थ्य सेवा का मुख्य उद्देश्य लोगों को जीवन के इन महत्वपूर्ण पहलुओं में स्वस्थ बनाए रखना है।


🚩रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल की लागत 2017 में 3.5 ट्रिलियन डॉलर थी। इसके बावजूद, अमेरिका में जीवन प्रत्याशा अन्य विकसित देशों की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण स्वास्थ्य सेवा की पहुंच में कमी और जीवनशैली से जुड़े निर्णय हैं।


🚩तनाव से निपटने और लंबी, अधिक सक्रिय ज़िंदगी जीने के लिए अच्छा स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में, हम यह जानेंगे कि अच्छा स्वास्थ्य क्या है, इसके लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, और इसे कैसे बनाए रखा जा सकता है।


 🚩स्वास्थ्य क्या है?


🚩1948 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए कहा कि "स्वास्थ्य पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है, न कि केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति।" 


🚩1986 में, WHO ने इसे और स्पष्ट करते हुए कहा कि "स्वास्थ्य रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए एक संसाधन है, जीने का उद्देश्य नहीं। यह एक सकारात्मक अवधारणा है जो सामाजिक और व्यक्तिगत संसाधनों के साथ-साथ शारीरिक क्षमताओं पर भी ज़ोर देती है।" 


🚩इसका तात्पर्य है कि स्वास्थ्य एक ऐसा साधन है जो समाज में व्यक्ति के कामकाज को समर्थ बनाता है। एक स्वस्थ जीवनशैली हमें अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने का आधार देती है।


🚩2009 में, शोधकर्ताओं ने 'द लैंसेट' में स्वास्थ्य को इस प्रकार परिभाषित किया कि यह शरीर की नई खतरों और दुर्बलताओं के अनुकूल ढलने की क्षमता है। इस परिभाषा का आधार यह है कि पिछले कुछ दशकों में आधुनिक विज्ञान ने रोगों के बारे में हमारी समझ को बढ़ाया है, उनके रोकथाम के नए तरीके खोजे हैं, और यह भी स्वीकार किया है कि रोगविज्ञान का पूरी तरह से अभाव संभव नहीं है।


 🚩स्वास्थ्य के प्रकार


 🚩स्वास्थ्य के विभिन्न प्रकार हैं, जिनमें मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सबसे अधिक चर्चित हैं। 


🚩इसके अलावा, आध्यात्मिक, भावनात्मक, और वित्तीय स्वास्थ्य भी समग्र स्वास्थ्य में योगदान करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन सभी प्रकार के स्वास्थ्यों का आपस में गहरा संबंध है और ये मिलकर व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। 


🚩उदाहरण के लिए, अच्छा वित्तीय स्वास्थ्य होने पर व्यक्ति वित्तीय समस्याओं की चिंता से मुक्त रह सकता है और अपने स्वास्थ्य के लिए आवश्यक भोजन और देखभाल का प्रबंध कर सकता है। अच्छे आध्यात्मिक स्वास्थ्य वाले लोग जीवन में शांति और उद्देश्य की भावना महसूस करते हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।


 🚩स्वास्थ्य समानता संसाधन


 🚩स्वास्थ्य में सामाजिक असमानताओं को समझने और उन्हें दूर करने के लिए हम सब मिलकर प्रयास कर सकते हैं। इस दिशा में जागरूकता और समर्पण महत्वपूर्ण हैं।


🚩शारीरिक स्वास्थ्य


🚩जिस व्यक्ति का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है, उसकी शारीरिक कार्यप्रणाली और प्रक्रियाएँ अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करती हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और उचित नींद शारीरिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कारक हैं।


🚩आवास और स्वास्थ्य


🚩आवास का स्वास्थ्य और खुशहाली पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। खराब आवास परिस्थितियां लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इसलिए, स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित आवास आवश्यक है।


🚩व्यायाम और स्वास्थ्य


🚩व्यायाम, जिसमें शारीरिक गतिविधि, शरीर को हिलाना-डुलाना, और हृदय गति को बढ़ाना शामिल है, स्वास्थ्य की देखभाल और सुधार के लिए आवश्यक है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक ताजगी और संतुलन भी प्रदान करता है।


🚩वायु प्रदूषण और स्वास्थ्य


🚩वायु प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके कारण श्वसन, हृदय, और अन्य शारीरिक प्रणालियों में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। स्वच्छ वातावरण में रहना और वायु प्रदूषण से बचाव करना, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।


🚩स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहकर, हम एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।


🔺 Follow on


🔺 Facebook


https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:


http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:


twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:


https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Sunday, August 11, 2024

बांग्लादेश में चुन-चुनकर हो रही हिन्दूओं की हत्या, वामपंथी मीडिया छुपाने की कर रही है कोशिश


12 अगस्त 2024  

[https://azaadbharat.org](https://azaadbharat.org)


🚩 बांग्लादेश में हो रही सरकार विरोधी हिंसा को हिन्दू विरोधी हिंसा में बदल दिया गया है। इस हिन्दू विरोधी हिंसा में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, हिन्दुओं को सरेआम मारा जा रहा है। हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है और इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ उनके घरों को लूट रही है। इन सबके बीच, इस्लामी हिंसा पर पर्दा डालने और उसे सही ठहराने के लिए देसी-विदेशी मीडिया आगे आ गया है।


🚩 बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा:


बांग्लादेश से हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा की कहानियाँ लगातार सामने आ रही हैं। बांग्लादेश के पिरोजपुर जिले में हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है। इस्लामी भीड़ ने उनके गहने भी लूट लिए। इसकी कहानी खुद इन महिलाओं ने सुनाई है। एक महिला ने बताया, “रात में वो लोग आए। उन्होंने हमारे घरों में तोड़फोड़ की और सब कुछ लूट लिया। हम इस दौरान छिप गए थे। उन्होंने मेरे साले की पत्नी को पकड़ लिया और उसे दूसरे कमरे में ले गए। उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में, हमें वह मिली।”


🚩 हिन्दू महिलाओं के अलावा मंदिर भी निशाने पर हैं। बांग्लादेश के खुलना में एक हिन्दू मंदिर को इस्लामी कट्टरपंथियों ने आग लगा दी। इसके बाद यहाँ रखी भगवान की मूर्तियाँ तोड़ दीं। मंदिर में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। खुलना में ही एक काली मंदिर को भी नुकसान पहुँचाया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में छोटे-छोटे मंदिर भी निशाने पर आए। कई जगह मूर्तियों को भी तोड़ा गया, आग लगाई गई या फिर पूरे मंदिर को नष्ट करने का प्रयास हुआ।


🚩 इस्लामी कट्टरपंथी हिन्दुओं को चुन-चुनकर मार रहे हैं। हसीना सरकार में कर्मचारी रहे हिन्दुओं को इस्लामी कट्टरपंथी सार्वजनिक रूप से मार रहे हैं। ऐसे ही, एक हिन्दू पुलिस अधिकारी की नृशंस तरीके से कट्टरपंथियों ने हत्या की। पुलिस अधिकारी संतोष साहा के क्षत-विक्षत शव की तस्वीर सामने आई है। एक हिन्दू पत्रकार और एक पार्षद की भी बांग्लादेश में हत्या की गई है।


🚩 हिन्दू हिंसा की चपेट में, मीडिया प्रोपेगेंडा फैलाने में जुटा:


बांग्लादेश में हिन्दू महिलाओं के साथ बलात्कार, मंदिरों के टूटने और सार्वजनिक हत्याओं के बीच मीडिया इन सब पर पर्दा डालने में जुट गया है। हमेशा भारत और हिन्दुओं के विरोध में खड़ा रहने वाला मीडिया हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा को जायज़ ठहरा रहा है। इसके लिए बड़े-बड़े कॉलम लिखे जा रहे हैं। अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स जहाँ एक ओर हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा को मुस्लिमों का बदला बता रहा है, वहीं भारतीय वामपंथी मीडिया पोर्टल स्क्रॉल बांग्लादेशी हिन्दुओं के ऊपर हो रही हिंसा का दोष भारत के हिन्दुओं पर डालने में जुट गया है।


🚩 न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया बदला, बाद में बदली हेडलाइन:


अमेरिकी वामपंथी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को बदले के कारण हुए हमले बताया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि पहले हिन्दुओं ने इस्लामी कट्टरपंथियों के साथ अन्याय किया था, जिसका अब बदला लिया जा रहा है। उसने अपनी खबर की हेडलाइन में यह बात लिखी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा, “प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर बदले की कार्रवाई।”


इस खबर में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि हिन्दुओं पर हमला इसलिए नहीं हो रहा क्योंकि हमला करने वाले कट्टरपंथी इस्लामी हैं, बल्कि उन पर हमला इसलिए हो रहा है क्योंकि वह शेख हसीना के समर्थक के तौर पर देखे जाते हैं।


🚩 यानि न्यूयॉर्क टाइम्स यह कहना चाहता है कि हिन्दुओं पर हमले उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि उनके राजनीतिक समर्थन के कारण हो रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के इस हेडलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त किया गया।


🚩 सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर अभिनव अग्रवाल ने लिखा, “यदि किसी नरसंहार को छुपाना हो, नरसंहार का बचाव करना हो, बच्चों का यौन शोषण करने वालों को बचाना हो, तो कुख्यात न्यूयॉर्क टाइम्स पर आँख बंद करके भरोसा कर लीजिए।”


🚩 X यूजर बाला ने भी इसको लेकर गुस्सा जताया। उन्होंने लिखा, “न्यूयॉर्क टाइम्स ने बांग्लादेशी हिन्दूओं के नरसंहार को ‘बदले का हमला’ बताया है। NYT हिन्दूओं की हत्याओं को शेख हसीना के समर्थकों के खिलाफ़ हमले बताकर उन्हें दबाने की कोशिश कर रहा है।”


न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस विरोध के बाद यह हेडलाइन चुपके से बदल दी और बदले की बात हटा दी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसके बाद इस हेडलाइन में लिखा, ”प्रधानमंत्री के जाने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले।” जहाँ हेडलाइन बदल गई है, इसके अंदर के तर्क अब भी हिन्दू विरोधी ही हैं।


🚩 स्क्रॉल ने हिन्दुओं पर हमले को बताया उनकी ही गलती:


जहाँ एक ओर न्यूयॉर्क टाइम्स ने हिन्दुओं पर हमले को राजनीतिक बदला सिद्ध करने की कोशिश की, तो वहीं भारतीय वामपंथी मीडिया पोर्टल स्क्रॉल ने इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा को सही ठहराने की कोशिश की। स्क्रॉल ने एक लेख में इस हिंसा का जिम्मेदार भारत के हिन्दुओं को बताने की कोशिश की। स्क्रॉल में गुरुवार (8 अगस्त, 2024) को नीलाद्रि चटर्जी, मुहम्मद आसिफुल बसर और एरिल्ड एनजेल्सन ने यह लेख लिखा है।


🚩 इस लेख में इन्होंने लिखा, “सत्ता सफलतापूर्वक उखाड़ फेंकने के बाद भी, तानाशाह अवामी लीग सरकार के खिलाफ़ गुस्सा हिंसक घटनाओं के रूप में बाहर निकल रहा है। यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है, क्योंकि किसी भी विद्रोह के बाद किसी न किसी तरह की हिंसा होती है, बांग्लादेश कोई अपवाद नहीं है।” स्क्रॉल ने यह लिखकर स्पष्ट कर दिया कि हर सत्ता के पलटने के बाद हिंसा होती ही है, और वह हिंसा को असामान्य नहीं मानता।


हिंसा को सही ठहराने के बाद स्क्रॉल ने इसका दोष भारतीय हिन्दुओं पर मढ़ा। स्क्रॉल ने दावा किया कि भारतीय मीडिया में मौजूद दक्षिणपंथी बांग्लादेश में हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा की खबरें दिखाकर स्थिति को बिगाड़ रहे हैं। यानी जो हिंसा इस्लामी कट्टरपंथी और जमात के लोग कर रहे हैं, उसके लिए भी हिन्दू जिम्मेदार हैं।


जब इतने से भी स्क्रॉल का मन नहीं भरा तो उसने यह भी बताया कि कैसे कट्टरपंथी अच्छे लोग हैं और उनकी गलत तस्वीर भारत में पेश की जा रही है। स्क्रॉल ने यहाँ मंदिरों के बाहर कथित तौर पर मानव श्रृंखला बनानेवाले मुस्लिमों का उदाहरण दिया।


कुल मिलाकर स्क्रॉल यह कहना चाहता है कि हिंसा होती ही है और बांग्लादेश में हो रही है। हिंसा कोई अलग चीज नहीं। दूसरा उसने हिन्दुओं पर हमले को धार्मिक आधार पर न बताकर यह सिद्ध करना चाहा कि यह हमले आवामी लीग का समर्थक होने को लेकर हो रहे हैं। इसके बाद उसने यह भी बता डाला कि हिन्दुओं पर हमले इसलिए हो रहे हैं क्योंकि दंगाई लूट करना चाहते हैं।


🚩 बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों पर लीपापोती करने और उन्हें ही अपराधी सिद्ध करने देने की यह बात कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसा ही हो चुका है। वामपंथी मीडिया ने इससे पहले 2023 में हरियाणा के नूंह में हिन्दू यात्रा पर मुस्लिमों के हमले का दोष भी हिन्दुओं पर मढ़ दिया था। वामपंथी मीडिया ने बताया था कि मुस्लिमों ने हमला इसलिए किया क्योंकि हिन्दू यहाँ मंदिर में जल चढ़ाने आए थे, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था, क्योंकि यह एक ‘मुस्लिम एरिया’ था।


---


🔺Follow on:


🔺 Facebook: [SvatantraBharatOfficial](https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/)


🔺 Instagram: [AzaadBharatOrg](http://instagram.com/AzaadBharatOrg)


🔺 Twitter: [AzaadBharatOrg](http://twitter.com/AzaadBharatOrg)


🔺 Telegram: [OjasviHindustan](https://t.me/ojasvihindustan)


🔺 YouTube