Thursday, July 4, 2024

शपथ के लिए खालिस्तानी अमृतपाल और अब्दुल राशिद को पैरोल, संत 12 साल से जेल में

शपथ के लिए खालिस्तानी अमृतपाल और अब्दुल राशिद को पैरोल, संत 12 साल से जेल में 5 July 2024 https://azaadbharat.org
🚩खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लोकसभा सांसद पद की शपथ लेने के लिए के लिए पैरोल मिल गई है। वह 5 जुलाई, 2024 को लोकसभा सांसद पद की शपथ लेगा। अमृतपाल को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद चुना गया है। उसके पैरोल की जानकारी दूसरे खालिस्तान समर्थक सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने दी है। 🚩बताया गया है कि अमृतपाल सिंह को 4 दिन के लिए पैरोल दी गई है।  अभी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। इस बात की संभावना है कि उसे डिब्रूगढ़ से सीधे हेलीकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली लाया जाएगा, जहाँ उसे सांसद के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। अमृतपाल सिंह की पैरोल को लेकर पंजाब सरकार ने स्पीकर ओम बिरला को आवेदन भेजा था। 🚩अमृतपाल सिंह को UAPA मामले में डिब्रूगढ़ जेल में बंद किया गया है, वह बीते वर्ष से ही यहाँ बंद है। उसके नेतृत्व में मोहाली में एक थाने पर हमला हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उस पर कार्रवाई की थी। उसके कई साथी भी गिरफ्तार किए गए थे। 🚩अमृतपाल सिंह से पहले जम्मू कश्मीर के बारामुला से सांसद चुने गए निर्दलीय अलगाववादी नेता राशिद को भी शपथ लेने की अनुमति मिली थी। इंजीनियर राशिद को भी 5 जुलाई, 2024 को शपथ दिलाई जानी है। उसे के कोर्ट ने 2 घंटे की पैरोल दी है। 🚩2019 से जेल में हैं राशिद 🚩शेख अब्दुल्ल राशिद, साल 2019 से जेल में है, जब एनआईए ने उस पर आतंकी फंडिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोप लगाया था। मौजूदा वक्त में वो तिहाड़ जेल में बंद हैं। 🚩पूर्व विधायक का नाम कश्मीरी बिजनेसमेन जहूर वटाली की जांच के दौरान सामने आया था, जिनको एनआईए ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को कथित रूप से वित्त पोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 🚩देश को खंड खंड करने की विचारधारा रखने वाले को पैरोल मिल रही है लेकिन भारत का अखंड करने के लिए तन मन धन से प्रयास करने वाले हिंदू संत आशाराम बापू आज भी झूठे केस में जेल में बंद है। 🚩आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंदजी के 100 साल बाद शिकागो में विश्व धर्मपरिषद में भारत का नेतृत्व हिंदू संत आसाराम बापू ने किया था। बच्चों को भारतीय संस्कृति के दिव्य संस्कार देने के लिए देश में 17000 बाल संस्कार खोल दिये थे, वेलेंटाइन डे की जगह मातृ-पितृ पूजन शुरू करवाया, क्रिसमस की जगह तुलसी पूजन शुरू करवाया, वैदिक गुरुकुल खोले, करोड़ों लोगों को व्यसनमुक्त किया, करोड़ो लोगों में सनातन धर्म की लो जगाई, धर्मान्तरण पर रोक लगाई, ऐसे अनेक भारतीय संस्कृति के उत्थान के कार्य तन मन धन से किये हैं जो विस्तार से नहीं बता पा रहे हैं। इसके कारण आज वे जेल में हैं और उन्हें जमानत हासिल नहीं हो पा रही है। 🚩जनता की मांग है की हिंदू संत आशाराम बापू निर्दोष है, उनको रिहा करना चाहिए। 🔺 Follow on 🔺 Facebook https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/ 🔺Instagram: http://instagram.com/AzaadBharatOrg 🔺 Twitter: twitter.com/AzaadBharatOrg 🔺 Telegram: https://t.me/ojasvihindustan 🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg 🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

1 comment:

  1. Bade bade apradhiyon ko bail milti hai aur ek nirdosh sant asharamji bapu jinhone samaj ke liye kya kuchh nai kiya unhe 11 salo se jhute arop me fasaya gaya hai,na koi bail na rihayi

    ReplyDelete