Friday, June 7, 2024

दो मौलवी ने किया रेप लेकिन नही कोई डिबेट नही कोई फिल्म बनेगी

दो मौलवी ने किया रेप लेकिन नही कोई डिबेट नही कोई फिल्म बनेगी 8 June 2024 https://azaadbharat.org
🚩भारत देश में जभी किसी साजिश के तहत हिंदू धर्म गुरु पर जूठे आरोप लगते ही डिबेट शुरू हो जाती हैं, फिल्मे बना लेते हैं, तथाकथित सेक्युलर चिल्लाने लगते है लेकिन जैसे ही कोई पादरी अथवा मौलवी पर रेप के आरोप लगते है तो ये सभी मोन हो जाते हैं। 🚩आपको बता दे की कर्नाटक और मध्य प्रदेश के 2 अलग-अलग मामलों में 2 मौलवियों की करतूतें सामने आईं हैं। पहले मामले में कर्नाटक के एक मौलवी ने नाबालिग लड़की को जिन्नों का डर दिखा कर रेप किया है। आरोपित ने पीड़िता के भाई से भी उसकी बहन का रेप करवाया है। वहीँ दूसरे केस में मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौलवी ने चाकू की नोक पर न सिर्फ हिन्दू महिला से रेप किया है बल्कि उसको इस्लाम भी कबूल करवा डाला। पुलिस ने दोनों केसों में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। 🚩कर्नाटक: मौलवी ने नाबालिग को बनाया शिकार पहला मामला कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले का है। यहाँ के महिला थाने में एक नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वो दीनी और मजहबी तालीम लेने 3 साल से मस्जिद में जा रही थी। इस दौरान मस्जिद के मौलवी ने पीड़िता के अम्मी-अब्बा को विश्वास में ले लिया। उसने बताया कि पीड़िता पर जिन्नों का साया है। ये सब ठीक करने के लिए मौलवी ने एक खास इबादत की जरूरत बताई। इस इबादत के नाम पर मौलवी पीड़िता को 6 से 7 माह तक 1 दिन अपने पास रखने लगा। 🚩बताया जा रहा है कि मौलवी नाबालिग लड़की और उसके भाई के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लेता था। यहाँ वो नाबालिग के साथ पहले खुद रेप करता था और बाद में लड़की के भाई से भी ऐसा ही करने को कहता था। यह सब 6 माह से भी अधिक समय तक चला। मौलवी ने इन हरकतों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड भी किया। कुछ दिनों बाद पीड़िता को पेट में दर्ज की शिकायत हुई। डॉक्टर के आगे पीड़िता ने अपने यौन शोषण की बात परिजनों को बताई। परिजनों की शिकयत पर मौलवी और लड़की के भाई के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 🚩मौलवी ने चाकू दिखा कर किया रेप और धर्मान्तरण वहीं दूसरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से है। यहाँ मौलवी दिलशाद मंसूरी पर एक शादीशुदा हिन्दू महिला से पहले चाकू दिखा कर रेप करने और बाद में उसका धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है। मामला अधारताल थाना क्षेत्र का है। यहाँ रविवार (2 जून, 2024) को हिन्दू संगठन के सदस्यों ने पीड़िता के साथ थाने पहुँच कर शिकायत की है। शिकायत में बताया गया है कि मौलवी काफी पहले से पीड़िता के घर आया-जाया करता था। स्रोत - ओप इंडिया 🚩30 जून 2021 को जब पीड़िता घर पर अकेली थी वो मौलवी घर में आया। उसने पीड़िता से रेप किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने का डर दिखा कर दिलशाद मंसूरी ने कई बार महिला से रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 2021 में दिलशाद पीड़िता को काम दिलाने के बहाने घर से ले गया। इस दौरान उसने पीड़िता को दबाव दे कर इस्लाम कबूल करवा दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दिलशाद महिला को चाकू दिखाया करता था। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान ले कर जाँच शुरू कर दी है। 🚩बॉलीवुड वाले हिंदू साधु संतो को बदनाम करने पर तो कई फिल्में बना ली अब इनपर भी फिल्म बना ले , जिससे बच्चों का रेप होने से बचेगा समाज जागरुग होगा। 🔺 Follow on 🔺 Facebook https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/ 🔺Instagram: http://instagram.com/AzaadBharatOrg 🔺 Twitter: twitter.com/AzaadBharatOrg 🔺 Telegram: https://t.me/ojasvihindustan 🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg 🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

No comments:

Post a Comment