Sunday, December 3, 2023

धर्मांतरण गैंग जनजातीय लोगों को चंगाई सभा में बुलाकर देते थे लालच ,9 गिरफ्तार

4 December 2023

https://azaadbharat.org 



🚩ईसाई मिशनरी गैर ईसाईयों का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए पादरियों को मासिक वेतन देकर नियुक्ति करता है। उनका काम दिन-दुखियों की सेवा करना, बीमारों के लिए प्रार्थना करना, चंगाई सभा करना, रविवार को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए स्थानीय लोगों को प्रेरित करना होता हैं। इस समय बेहद मीठी भाषा में ईसा मसीह के लिए भेड़ों को एकत्र करना एकमात्र लक्ष्य होता है। यह कार्य स्थानीय लोगों के माध्यम घुलमिलकर किया जाता है। जिससे किसी को आपके पर शक न हो। जितने अधिक धर्म परिवर्तन का लक्ष्य पूर्ण होता है उतना अधिक अनुदान ऊपर से मिलता है। यह कार्य शांतिपूर्वक, चुपचाप, बिना शोर मचाये किया जाता हैं।इस प्रकार से प्रथम चरण में स्थानीय संस्कृति के समान अपने को ढालना होता है। इसीलिए इसे संस्कृतिकरण कहते है। 


🚩सोनभद्र में धर्मान्तरण 


🚩उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भोलेभाले गरीब व जनजातीय लोगों को पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाली गैंग का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने इस मामले में 42 लोगों पर केस किया था। अब खबर है कि इनमें से 9 आरोपित पकड़ लिए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी गुरुवार (30 नवंबर 2023) को हुई और पुलिस ने इस बारे में अगले दिन यानी शुक्रवार को सूचित किया।


🚩आरोप है कि ये सारे लोग गरीबों को चंगाई सभा का आयोजन कर अलग-अलग तरह के लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।


🚩छापे में पुलिस को इनके पास से कई ईसाई धर्म वाली पुस्तकें, प्रोपगेंडा फैलाने वाली सामग्री और लैपटॉप मिले है। 


🚩केस पर बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को फर्जी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रहे हैं। 


🚩हमारे देश के केरल, उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड, गोवा आदि की सरकार तक ईसाई चर्च की कृपा के बिना नहीं चल सकती। हिन्दुओं की इन राज्यों में कैसी दुर्गति है। समीप जाकर देखने से ही आपको मालूम चलेगा। अगर तीसरा प्रभुत्व का चरण भारत के अन्य राज्यों में भी आरम्भ हो गया तो भविष्य में क्या होगा? यह प्रश्न पाठकों के लिए है। हिन्दू समाज को अपनी रक्षा एवं बिछुड़ चुके अपने भाइयों को वापिस लाने के लिए दूरगामी वृहद् नीति बनाने की अत्यंत आवश्यकता है। अन्यथा बहुत देर न हो जाये!


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

No comments:

Post a Comment