Sunday, August 6, 2023

पूरी दुनिया हिन्दू मान्यताओं , सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति की हो रही है दीवानी

पोलैंड में तो वॉरसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारों पर उकेरे गए हैं उपनिषद के छंद.....


6 August 2023

http://azaadbharat.org

🚩पोलैंड के वॉरसॉ यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय की दीवार पर उकेरे गए उपनिषद के छंदों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर पोलैंड के भारतीय दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट की गई है, जो खासा चर्चा में हैं। ट्वीट में लिखा गया है......


”ये कितना सुखद नजारा है। यह वॉरसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारें हैं, जहाँ उपनिषद के छंद उकेरे गए हैं। उपनिषद हिन्दू दर्शन के वैदिक संस्कृति के मूलपाठ हैं, जो हिन्दू धर्म का आधार है।"


https://twitter.com/IndiainPoland/status/1413464385155174401


🚩बताया जा रहा है, कि ये वॉरसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की दीवारें हैं और यह फोटो 9 जुलाई 2021 की है। वॉरसॉ यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देसी नेटिजन्स गर्व महसूस कर रहे हैं।


🚩एक यूजर ने कहा,

“शानदार! जानकर गर्व और खुशी हुई। पूरी दुनिया ने हिंदू दर्शन को मान्यता देना शुरू कर दिया है।जबकि हम भारतीय अपनी महान संस्कृति को भूल रहे हैं। खासतौर पर युवाओं में इसके प्रति रुचि पैदा करने के लिए कुछ करना होगा।”


🚩एक अन्य ने यूजर्स ने लिखा,

“बाहर के देशों में भारतीय संस्कृति/उपनिषदों का दिल खोल के स्वागत किया जा रहा है।”


🚩एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया,

"जब दुनिया हिंदू धर्म को अपना रही है, हम भारतीय पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं।”


🚩 तो किसी ने पूछते हुए ट्वीट रिप्लाई किया ,

“उत्तम… क्या भारत का कोई विश्वविद्यालय ऐसा करने की हिम्मत करेगा?” 


🚩एक अन्य ने पोस्ट किया,

“अद्भुत है , भारतीय संस्कृति को किस प्रकार लोग अपना रहे हैं, ये उसका सीधा सादा उदाहरण है।”


🚩उपनिषद हिंदू धर्म के सबसे पुराने ग्रंथ हैं। उपनिषदों को आमतौर पर वेदांत के रूप में जाना जाता है। विद्वानों के अनुसार उपनिषद शब्द का अर्थ उप+नि+षद के रूप में समझना चाहिए ।

अर्थात् जो ज्ञान बिना किसी व्यवधान के निकट आए, जो ज्ञान विशिष्ट व संपूर्ण हो और जो ज्ञान सच्चा हो , वह निश्चित ही उपनिषद कहलाता है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

 twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

No comments:

Post a Comment