Thursday, November 9, 2023

धनतेरस का त्योहार क्यों मनाया जाता हैं ? काली चौदस का इतिहास क्या हैं ? जानिए..

10 November 2023

http://azaadbharat.org



🚩दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन घर और आस-पास की जगहों को दीपों से रोशन किया जाता है। दिवाली एक उत्सव की तरह मनाया जाता है, जो धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलता है। पांच दिन का ये पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इन सभी दिनों का विशेष महत्व है। साथ ही इससे जुड़ी कई मान्यताएं भी हैं। इस साल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास दिन पर लोग सोना, चांदी व बर्तन की खरीदारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि, धनतेरस के दिन आप जो भी सामान खरीदेंगे उसके दोगुना वृद्धि होने की संभावना होती है।


🚩कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इसे धनतेरस के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, धनतेरस क्यों मनाया जाता हैं, इस दिन किसकी पूजा की जाती है, सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


🚩क्यों मनाया जाता है धनतेरस ? 


🚩शास्त्रों के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर भगवान धन्वंतरि हाथों में कलश लिए समुद्र से प्रकट हुए थे। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि को भगवान विष्णु का ही अंश माना जाता है। इन्होंने ही संसार में चिकित्सा विज्ञान का प्रचार और प्रसार किया था। इस दिन को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 


🚩धनतेरस में किसकी पूजा होती है?


🚩धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की भी पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि, धनतेरस पर माता लक्ष्मी की विधि अनुसार पूजा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।


🚩कौन हैं भगवान धन्वंतरि?


🚩लगभग सभी जानते हैं कि भगवान विष्णु ने कई अवतार लिए हैं। विष्णु जी ने धन्वंतरि रूप में भी अवतार लिया था। ऐसा कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि वैद्यों में शिरोमणि हैं। इसलिए स्वास्थ्य लाभ के लिए भी भगवान धन्वंतरि की पूजा करना शुभ माना जाता है।भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से हाथों में अदरक का पौधा और अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।


🚩क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस में बर्तन?

धनतेरस के शुभ दिन पर बर्तन खरीदने की मान्यता है क्योंकि, कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि जन्म के समय अमृत कलश लिए हुए थे। इसी कारण इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है।


🚩काली चौदस


🚩धनतेरस के पश्चात आती है 'नरक चतुर्दशी (काली चौदस)'। भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर को क्रूर कर्म करने से रोका। उन्होंने 16 हजार कन्याओं को उस दुष्ट की कैद से छुड़ाकर अपनी शरण दी और नरकासुर को यमपुरी पहुँचाया। नरकासुर प्रतीक है – वासनाओं के समूह और अहंकार का। जैसे, श्रीकृष्ण ने उन कन्याओं को अपनी शरण देकर नरकासुर को यमपुरी पहुँचाया, वैसे ही आप भी अपने चित्त में विद्यमान नरकासुररूपी अहंकार और वासनाओं के समूह को श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित कर दो, ताकि आपका अहं यमपुरी पहुँच जाय और आपकी असंख्य वृत्तियाँ श्री कृष्ण के अधीन हो जायें। ऐसा स्मरण कराता हुआ पर्व है नरक चतुर्दशी।


🚩इस दिन रात के अंधकार में उजाला किया जाता है। जो संदेश देता है कि , हे मनुष्य ! तेरे जीवन में चाहे जितना अंधकार दिखता हो, चाहे जितना नरकासुर अर्थात् वासना और अहं का प्रभाव दिखता हो, तू अपने आत्मकृष्ण को पुकारना। श्रीकृष्ण रुक्मिणी को आगेवानी देकर अर्थात् अपनी ब्रह्मविद्या को आगे करके नरकासुर को ठिकाने लगा देंगे।


🚩काली चौदस के सुबह में तिल के तेल से मालिश करके सप्तधान्य उबटन लगाकर सूर्योदय से पूर्व स्नान करने का भी विधान है । काली चौदस की रात्रि में मंत्र जप करने से मंत्र सिद्ध होता है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Wednesday, November 8, 2023

इस दीपावली पर इन बातों का रखें खास ध्यान...

9 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩उल्लास, आनंद, प्रसन्नता बढ़ाने वाले हमारे पर्वों में , पांच पर्वों का पुंज दीपावली अग्रणी स्थान पर है। भारतीय संस्कृति के ऋषि-मुनियों, संतों की यह दूरदृष्टि रही है, जो ऐसे पर्वों के माध्यम से वे समाज को वास्तविक आत्मिक आनंद, शाश्वत सुख के मार्ग पर ले जाते थे।


🚩दीपावली पर हम खुश होते हैं व खुशियां बाँटते हैं, दीपावली पर हम घर में नया सामान, पटाखें, मिठाई आदि की खरीदारी करते है। यह सामान खरीदने में एक सावधानी जरूर रखें ।


🚩दीपावली त्योहार हिंदुओ का है , इसलिए हिंदुओं की दुकानों से ही सामान खरीदें। अर्थात जो लोग खुद दीपावली मनाते है , जो इसके महत्व और महानता को समझते हैं ,जो सनातनधर्म और संस्कृति की महिमा और गरिमा को जानते हैं और इसका सम्मान करते हैं , उन्हीं भाइयों की दुकानों से अर्थात हिंदुओं की दुकान से ही सामान खरीदें । विधर्मियों की दुकानों से पूजा व त्योहार का सामान क्या लेना !

चाइनीज अथवा अन्य विदेशी कंपनियों का भी सामान नहीं खरीदें , क्योंकि भारतवासियों के पैसे से ही चीन समृद्ध हो रहा है और भारत के खिलाफ ही साजिशें करता रहता है।


🚩विदेशी कंपनियों की हिन्दू धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं होती , इसलिए हिन्दुओं के सबसे बड़े त्योहार पर सिर्फ देश के बने हुए सामान और वो भी दिपावली मनाने वालों से ही खरीदने का संकल्प लें।


🚩चीनी सामानों का पुरज़ोर बहिष्कार करना चाहिए , इससे हम उससे बिना लड़े जीत सकते हैं। बिजली का सामान हो या सजावटी सामान हो, या फिर अन्य सामान, राष्ट्र निर्मित ही होना चाहिए।

ऐसा निर्णय देशहित में होगा।


🚩इस वर्ष की दीपावली देश में निर्मित सामान से ही मनानी है यही सच्ची दिवाली होगी। देश का पैसा देश के कार्यों में लगे ऐसा शुभ संकल्प होना चाहिए। ये दीपावली आपकी आध्यात्मिक दीपावली होगी। स्वदेशी सामान ही खरीदें।


🚩दूसरी बात की दीपावली में कुछ लोग देवी-देवताओं के छायाचित्र वाले पटाखें फोडते हैं । देवता का छायाचित्र प्रत्यक्ष देवता ही हैं। जिस समय हम पटाखें फोडते हैं, उस समय उस छायाचित्र के टुकडे होते हैं, अर्थात हम उस देवता का अनादर ही करते हैं। श्रीलक्ष्मी के छायाचित्र वाले, साथ ही राष्ट्रभक्तों के छायाचित्र वाले पटाखें फोडना, इससे हमें पाप लगता है ।


🚩तो आइए संकल्प ले॔ कि , इस दीपावली पर हम ऐसे पटाखें खरीदेंगे ही नहीं। साथ ही ऐसे पटाखे खरीदने वालों को भी ऐसा करने से रोकेंगे और उन्हें वास्तविकता समझाने का प्रयास करेंगे। यह भी देवी देवताओ की भक्ति हो जाएगी । ऐसा करने से निस्संदेह हम पर भगवान प्रसन्नहोंगे ही। 


🚩बच्चों को समझाएं कि,

बच्चो ! क्या हमारे माता-पिता के छायाचित्र वाले पटाखे हम फोडेंगे ? नहीं न ? तो फिर देवी-देवता , भगवान जो सभी के मात-पिता हैं ,हम सभी की रक्षा करते हैं , हमें शक्ति एवं बुदि्ध प्रदान करते हैं , तो हम दीपावली पर उनका अनादर क्यों करें...!? क्या हमें ऐसा करना चाहिए...!?

आओ, हम यह अनादर रोकने का निश्चय करें !


🚩तीसरी बात यह है कि दीपावली पर मिठाई तो खरीदते ही है तो क्यो न इस बार देशी गाय के दूध से बनी मिठाई खरीदे अथवा देशी गाय का दूध मंगवाकर घर में ही मिठाई बनाएं, जिससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। गौशालाओं में आमदनी भी अच्छी होगी और गौरक्षा भी होगी इसलिए इस बार जितना हो सके देशी गाय के दूध की मिठाई को खरीदें, खाएं एवं बांटे।



🚩ध्यान रखें कि चॉकलेट से स्वास्थ्य की हानि होती है और चॉकलेट अधिकतर विदेशी कंपनियां बनाती है, इसलिए चॉकलेट खाने से बचें। या तो गाय के दूध से बनी मिठाइयाँ या फिर अन्य मिठाइयां देशी , शुद्ध शाकाहारी हिन्दू भाइयों से खरीदने का आग्रह रखें।


🚩चौथी बात है, कि आपके आस-पास कोई गरीब परिवार हों, तो आसपास के सभी हिंदू मिलकर उसकी सहायता जरुर करें जिससे वे भी अपनी दीपावली अच्छे से मना सकें।


🚩विश्वास कीजिए इस तरह से दिवाली मनाकर आपको खुद भी बहुत अच्छा लगेगा । 💐🙏 दीपावली की अग्रिम बधाइयां , शुभ दीपावली !!




🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

आप एक ऐसी माँं को नही जानते होंगे, जिन्होंने दिया विश्व को अनमोल रत्न,जिन्होंने कर दिया करोड़ों का कल्याण.....

08 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩स्वभाव से शांत, नम्र एवं निष्कामता की मूर्ति माँ महँगीबाजी ने अपना पूरा जीवन एक धर्मपरायणा समाजसेविका के रूप में बिताया। अपने लिए कम-से-कम खर्च करके गरीब, असहाय लोगों की सेवा करना, अपने संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चय रखना और विश्व के प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का दर्शन करना, यह उनका सहज स्वभाव था। श्री श्री माँ महँगीबाजी ने अहमदाबाद में महिला उत्थान केन्द्र की स्थापना करवाकर महिलाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।


🚩लोगों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक उत्थान का भी वे बहुत ध्यान रखती थीं। जिन्हें उनका सान्निध्य-लाभ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और जो उनके इस प्रेरक जीवन-चरित्र को पढ़ने-सुनने का सौभाग्य पा रहे हैं, उनके लिये माँ महँगीबाजी का जीवन एक मार्गदर्शक बन चुका है।


🚩समग्र विश्व को ज्ञानामृत का पान कराने वाले संत श्री आशारामजी बापू की मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी के महानिर्वाण के समाचार को पाकर हजारों-हजारों नर-नारियों के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, मानव संसाधन मंत्री श्री मुरली मनोहर जोशी, शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयसिंह राव गायकवाड़ पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जयसिंह राव गायकवाड़ पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री कुशाभाई ठाकरे, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्री अशोक सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की थी।


🚩उसकी प्रसिद्धि का प्रसार किसी समय करते हुए देखने को नहीं मिला। दाहिना हाथ सेवा करे और बायें हाथ को पता भी नहीं चलता। इसी कारण सेवाक्षेत्र में माता महँगीबाजी एक अप्रकट सितारा थीं। अखबार-टेलिविजन के माध्यम से उनकी प्रसिद्धि हो, उनमें ऐसी रूचि ही नहीं थी। इसलिए विश्व को इस महान आत्मा की निरंतर चल रही मूक सेवा-प्रवृत्ति का परिचय नहीं मिल पाया।"


🚩संत श्री लाल जी महाराज ने बताया कि हम पहले भी जिनके आशीर्वाद के पात्र बन चुके हैं वे थीं माता देवहूति। उन माता ने समाज को भगवान कपिल के रूप में एक अमूल्य रत्न दिया था। ऐसे ही माँ महँगीबा जी ने भी भारत को संतशिरोमणि श्री आशारामजी महाराज के रूप में एक अनुपम भेंट देकर हम सबका कल्याण किया है। उन्होंने अपने पूरे कुटुम्बसहित सबके कल्याण के लिए सेवाकार्य कर दीर्घायु की प्राप्ति की।


🚩जैसे दीपक स्वयं प्रकाशित होकर औरों को भी प्रकाश पहुँचाता है, वैसे ही माता महँगीबाजी के लाल संत श्री आशारामजी बापू ने स्वयं ज्ञान प्राप्त करके अगणित आत्माओं का भगवान से संबंध जोड़ने के लिए असीम पुरुषार्थ किया है। भारत की जनता को ईश्वरोन्मुख बनाने का इतना बड़ा पुरुषार्थ ! हम संक्षेप में इतना ही कह सकते हैं कि कलियुग में ऋषि मुनियों की परंपरा में भगवान स्वयं पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के रूप में अवतरित हुए हैं।


🚩आशा के पाश में सभी लोग बँधे हुए हैं। इस आशा के पाश से मुक्त करने के लिए सदुगुरू श्रीलीलाशाहजी महाराज ने ʹआशाʹ के साथ ʹरामʹ जोड़कर हमें संत श्री आशारामजी के रूप में साक्षात राम ही दिये हैं। जैसे प्रभात के समय सूर्योदय होने पर अंधकार को हटाने के लिए कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता, सूर्य की उपस्थितिमात्र से अंधकार स्वयं दूर हो जाता है, उसी प्रकार संत श्री की उपस्थितिमात्र से अज्ञानरूपी अंधकार स्वयं दूर होने लगता है। पूज्य बापू जी का सत्संग ऐसा है कि भारत में ज्ञान का दिव्य प्रकाश फैल गया है।


🚩संवत् 2021 के श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या को मातुश्री महँगीबाजी मणिनगर से मोटी कोरल स्थित पंचकुबेरेश्वर महादेव के मंदिर में पधारी थीं और उन्होंने ये शब्द कहे थेः "मेरा लाड़ला लाल, छोटा पुत्र आसुमल कहे बिना ही घर से चला गया है। वह कहाँ होगा, कोई पता नहीं है। लाल जी महाराज ! आप उससे मुलाकात करवा दो, तभी मैं अन्न-जल लूँगी।"


🚩उसी माँ के आशीर्वाद का यह फल है कि करोड़ों-करोड़ों लोगों को इस घोर कलियुग में भी भगवदशांति की झलकें मिल रही हैं। जनता उसका अनुभव करे और उसे पचाये, यह बहुत जरूरी है।


🚩राम की प्राप्ति तो राम के द्वारा ही होती है। इसीलिए आज आशारामजी बापू ने जनता के समक्ष परम कल्याण का मार्ग प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में रखा है। यह कृपावर्षा दिन-प्रतिदिन उसी भाव से बढ़ती रहे, हम ऐसी प्रार्थना करें।


🚩संतशिरोमणि, करोड़ों-करोड़ों के सदगुरु, ब्रह्मनिष्ठ पूज्य संत श्री आशारामजी बापू को इस धरा पर अवतरित कर उनको सदगुरुरूप में मान के स्वयं को ब्रह्मज्ञान में प्रतिष्ठित कर मातुश्री माँ महँगीबा जी ने अपना और करोड़ों-करोड़ों का जीवन सार्थक कर दिया। कितना दुर्लभ सौभाग्य ! माता देवहूति ने अपने ही पुत्र कपिल मुनि में भगवदबुद्धि, गुरुबुद्धि करके ईश्वरप्राप्ति की और अपना जीवन सार्थक किया था, उसी इतिहास का पुनरावर्तन करने का गौरव प्राप्त करने वाली पुण्यशीला माँ महँगीबा जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।


🚩उनके विराट व्यक्तित्व के लिए तो जगज्जननी की उपमा भी नन्हीं पड़ जाती है। माँ की तुलना किससे की जा सकती है। वात्सल्य की साक्षात मूर्ति... प्रेम का अथाह सागर.... करूणा की अविरत सरिता बहाते नेत्र.... प्रेममय वरदहस्त... कंठ अवरूद्ध हो जाता है उनके स्नेहमय संस्मरणों से ! उनके विराट व्यक्तित्व को पहचानने में बुद्धि स्वयं को कुंठित अनुभव करती है ! हम तो उनके होकर उनके लिए प्रेमपूर्ण सम्बोधन से केवल इतना ही कह सकते हैं कि ʹअम्माजी तो बस हम सबकी अम्माजी ही थीं !ʹ पूज्यनीया माँ महँगीबा की जीवनलीलाओं की ओर दृष्टि करते हैं तो मस्तक उनके श्रीचरणों में झुक जाता है। उनके सान्निध्य में आयी बहनों का उन्होंने जीवन-निर्माण किया। शिष्टाचार, गुरु के प्रति भक्ति और प्रेम, गुरु आज्ञा-पालन की सम्पूर्ण सहर्ष तैयारी, निष्कामता, निरभिमानिता, धैर्य, सहनशीलता आदि अनेक दैवी सदगुण उनके जीवन में देखने को मिले। आज जीवन-मूल्यों के ह्रास की ओर जा रहा समाज ऐसे उच्चकोटि के संतों की आज्ञा तथा प्रेरणा के अनुसार अपने जीवन का निर्माण करे तो वह निश्चित ही उन्नत हो सकता है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Monday, November 6, 2023

हाईकोर्ट में मामला : ताजमहल को शाहजहाँ ने नहीं बनवाया, ताजमहल हिंदू राजा मान सिंह का महल था.....

7 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार ( 3 अक्टूबर 2023 ) को अपने एक फैसले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को ताजमहल के ‘सही इतिहास’ को प्रकाशित करने वाले आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया। अपनी जनहित याचिका में हिन्दू सेना ने कहा कि ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने नहीं, बल्कि राजपूताना (वर्तमान राजस्थान) के कच्छावा वंश के क्षत्रिय राजा मान सिंह ने बनवाया था।


🚩इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने इस मामले में ASI को निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पहले भी इस तरह की प्रार्थनाओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने तब संगठन से ASI के समक्ष एक आवेदन दाखिल करने को कहा था।


🚩शुक्रवार को उच्च न्यायालय को याचिकाकर्ता ने बताया कि ASI ने अभी तक उनके प्रत्यावेदन पर निर्णय नहीं लिया है। इसलिए, बेंच ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से उस अभ्यावेदन पर गौर करने के लिए कहा है। हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने दायर याचिका में कहा है कि ताजमहल मूल रूप से राजा मान सिंह का महल था और बाद में शाहजहाँ द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया था।


🚩यादव ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया कि इतिहास की किताबों से ताजमहल के निर्माण से संबंधित ‘ऐतिहासिक रूप से गलत तथ्यों’ को हटाने के लिए ASI, केंद्र सरकार, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दें। याचिका में ASI से ताजमहल की उम्र और राजा मान सिंह के महल के अस्तित्व के बारे में जाँच करने के निर्देश देने की भी माँग की गई है।


🚩याचिकाकर्ता सुरजीत यादव का कहना है कि उन्होंने ताजमहल के बारे में ‘गहरा अध्ययन और शोध’ किया है। इसलिए इतिहास के तथ्यों को सुधारना और लोगों को ताजमहल के बारे में सही जानकारी देना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जेड.ए. देसाई द्वारा लिखित ‘ताज संग्रहालय’ नामक पुस्तक का भी उल्लेख किया, जिसमें मुमताज महल को दफनाने के लिए एक ‘ऊँची और सुंदर’ जगह का चयन किया गया था।


🚩इस पुस्तक का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी याचिका में आगे कहा कि यह ऊँची और सुंदर जगह राजा मान सिंह की हवेली थी, जो उस समय उनके पोते राजा जय सिंह के कब्जे में थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इस हवेली को कभी ध्वस्त नहीं किया गया था। यादव का कहना है कि ताजमहल की वर्तमान संरचना राजा मान सिंह की हवेली का एक संशोधन और नवीनीकरण भर है, जो पहले से मौजूद थी।


🚩सुरजीत यादव ने कहा है, “ताज संग्रहालय नामक पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि मुमताज महल का मृत शरीर राजा जय सिंह के भूमि परिसर के भीतर एक अस्थायी गुंबददार संरचना के तहत दफनाया गया था। यह उल्लेख करना उचित है कि ऐसा कोई विवरण नहीं है, जो बताता हो कि राजा मान सिंह की हवेली को ताजमहल के निर्माण के लिए ध्वस्त किया गया था।”


🚩याचिकाकर्ता ने कहा है कि उन्होंने ताजमहल पर कई किताबों की जाँच की और एक किताब में कहा गया है कि शाहजहाँ की पत्नी आलिया बेगम थीं। मुमताज महल का कहीं कोई जिक्र नहीं है। ASI की वेबसाइट पर विरोधाभासी जानाकारी देने का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि ASI ने बेवसाइट पर कहा है कि 1631 में मुमताज महल की मृत्यु के 6 महीने बाद शव को ताजमहल के मुख्य मकबरे के तहखाने में दफनाने के लिए आगरा लाया गया था।


🚩याचिका में कहा गया है कि ASI की उसी वेब पेज पर उल्टा जानकारी दी गई है, जहाँ कहा गया है कि 1648 में ताजमहल का निर्माण पूरा होने में लगभग 17 साल लगे थे। याचिका में कहा गया है कि जब ताजमहल को पूरा होने में 17 साल लगे और वह 1648 में बनकर तैयार हुआ तो मुमताज महल का शव 1631 ईस्वी में दफनाने के लिए आगरा कैसे लाया गया। यह विरोधाभासी और भ्रामक है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Sunday, November 5, 2023

हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू एकजुट होकर बोलें...

6 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩सनातन हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। यह एक धर्म ही नहीं, बल्कि प्रकृति के अनुकूल एक जीवन शैली है। प्रकृति में मौसमी बदलाव के दुष्प्रभावों से रक्षा और अच्छे प्रभाव को ग्रहण कर मजबूत बनाने वाली संस्कृति है सनातन हिन्दू संस्कृति। हिंदू धर्म अपने प्राचीन मूल्यों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह धर्म शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है।


🚩आज, हिंदू धर्म को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों में धर्मांतरण, विदेशी आक्रमण और आतंकवाद शामिल हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हिंदुओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।


🚩हिंदू एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कर सकते हैं। वे धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध कर सकते हैं। वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ सकते हैं।


🚩हिंदू एकजुट होकर, अपने हक के लिए आवाज़ उठाकर, अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। वे सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के लिए लड़ सकते हैं। वे अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दे सकते हैं।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। वे एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां सभी लोग समान हों। वे एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां सभी लोग भाईचारा, प्रेम, शांति, सौहार्द और सद्भाव से रह सकें।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने के लिए क्या कर सकते हैं❓


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने के लिए कई चीजें कर सकते हैं। वे इनमें से कुछ चीजें कर सकते हैं:


🚩हिंदू धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। हिंदू धर्म के बारे में लोगों को शिक्षित करके, हिंदू धर्म के मूल्यों और परंपराओं को बचाया जा सकता है।


🚩धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध करें। हिंदू धर्म के खिलाफ होने वाले धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध करके, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩आतंकवाद के खिलाफ लड़ें। आतंकवाद मानवता एवं हिंदू धर्म के खिलाफ एक बड़ा खतरा है। हिंदू आतंकवाद के खिलाफ लड़कर, इंसानियत एवं हिंदू धर्म दोनो की रक्षा कर सकते हैं।


🚩अपने अधिकारों के लिए लड़ें। हिंदू अपने अधिकारों के लिए लड़कर, हिंदू धर्म की रक्षा कर सकते हैं। 


🚩सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों को लागू करने के लिए लड़कर, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दें। हिंदू धर्म शांति और सद्भाव का संदेश देता है। अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देकर, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने की आवश्यकता कई कारणों से है👇


🚩आज सनातन हिंदू धर्म को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हिंदुओं को संगठित होकर आवाज़ उठाने की जरूरत है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

मांस अथवा अंडे खाने से पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए, नही तो झेलना पड़ेगा भयंकर नुकसान......

5 November 2023

http://azaadbharat.org

🚩भगवान ने सृष्टि रचना के समय ही ना सिर्फ जीवों का ध्यान रखा बल्कि उनके साधन, संसाधनों का भी बखूबी लिहाज रखा। ईश्वर ने मानव शरीर के हर अंग के लिए एक अलग वनस्पति भी तैयार करके दी है। कभी आप गौर कीजिए अखरोट की बनावट आपकी खोपड़ी जैसी होती है अर्थात अगर दिमाग की कोई कमजोरी है या दिमाग तेज करना हो तो अखरोट खाइएं, बादाम की बनावट आंखों जैसी होती है यानी बादाम से हमारे आखो की रोशनी बढ़ती है। काजू को सिरे से पकड़ने से उनकी बनावट भी आपके कानों जैसी लगेगी मतलब अगर कान की कोई भी समस्या है तो काजू का सेवन करे, अगर हड्डियों में कोई तकलीफ़ है तो गन्ना दे दिया है। गन्ने की आकृति भी हड्डियों जैसी ही होती है। अर्थात भगवान से हमारी बात प्रकृति के माध्यम से हो सकती है, भगवान ने हमें प्रकृति के जरिए बताने का प्रयास किया है कि मैंने सिर्फ शाकाहारी मानवों को जन्म दिया है वो ही मेरी संताने है, बाकी सब मुझसे दूर जा रही है। देश में जितने भी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है उनमें अधिकांश मांसाहारी ही है। कैंसर, ब्रेन हेमरेज, हाई ब्लडप्रेशर, किडनी फेल होना आदि मांसाहार की ही देन है। एक मांसाहारी से अगर 2 किलोमीटर भी चलने को बोलेंगे तो वो थोड़ी ही दूर में हांफने लगेगा। उसकी धमनियां तेज हो जाएंगी सांस फूल जाएंगी। ताकत उसे नहीं कहते जब किसी को उठा कर पटकना हो, ताकत वो है जो इंसान को अडिग बना दे। चाहे विषम परिस्थितियां हो तब भी इंसान विचलित न हो बल्कि उनका डटकर सामना करे। जितने भी साधु, सन्यासी, मुनि, ऋषि है सभी शाकाहारी होते है। आज तक कोई मांसाहारी महामानव नहीं जन्मा और न कभी हो सकता है क्योंकि उनमें वो ताकत नहीं की धूप, ठंड आंधी, तूफ़ान झेल सके। जो लोग मांसाहार का सेवन करते है वो किसी जानवर को ही नहीं खाते उनकी पशुता और को प्रवत्तियों को भी ग्रहण कर लेते है। कभी भी आप गौर करना एक मांसाहारी आदमी जरा सी बात में उत्तेजित हो जाएगा, जबकि एक शाकाहारी शांत भाव से विवेकपूर्ण तर्क देगा, विचार विमर्श करेगा। एक बात ध्यान रखिएगा जैसे कर्म होते है वैसा धर्म होता है और जैसी मती होती है, वैसी गति प्राप्त है। चाहे इंसान जितना भी पढ़ लिख ले। वो इस बात से इंकार नहीं कर सकता । विज्ञान भी हॉर्सपॉवर पर निर्भर है, जबकि घोड़े से ज्यादा तो शेर में ताकत होती है। अत: आधुनिक विज्ञान युग भी इन बातो को ही मानता है कि पॉवर हॉर्स की होती है और हॉर्स शाकाहारी ही होता है। कभी भी लोग नहीं कहते कि भीम में 1000 शेरो की ताकत थी, सदैव उपमा दी जाती है कि उनमें हजारों हाथियों का बल था। हाथी भी शाकाहारी ही है।


🚩जब भी आप कहीं होटल या रेस्टोरेंट से गुजरते है तो वहां शुद्ध शाकाहारी लिखा होता है कभी भी मांसाहार के साथ शुद्ध शब्द नहीं जोड़ा जाता है क्योंकि मांसाहार शुद्ध है ही नहीं। स्वयं का पेट भरने हेतु किसी दूसरे का पेट फाड़ देने में कैसी शुद्धता, क्या पवित्रता। एक बात हमेशा ध्यान रखे जो जैसे कर्म करता है फल भी वैसे ही मिलते है, जो मरता है, वो मारने जरूर आता है। कर्म का प्रभाव तुरंत कभी नहीं मिलता की आपने मांस खाया और भगवान से आपकी गर्दन रेत दी। या आप किसी जानवर को काट रहे है तो भगवान ने आपके चीथड़े उड़ा दिए। जैसे अगर अभी आप बोर्ड के एग्जाम दे चुके तो ज़ाहिर है रिजल्ट तो मिलना ही है आप भगवान से ऐसा नहीं बोल सकते की रिजल्ट रोक दो। जो भी रिजल्ट होगा आपका कर्म बतलाएगा, कोई देवी देवता या भगवान नहीं। भगवान भी कर्म सिद्धान्त से बंधे हुए है। कर्म सिद्धांत कहता है कि अगर अनजाने ने भी गलती हुई है तब भी घोर सजा मिलेगी। जो अक्सर कहते है की हमसे अनजाने में मांस भक्षण हुआ हमें वास्तविकता नहीं मालूम थी। अगर गलती से बिजली के तार में हाथ पड़ा तो क्या जोरदार झटका नहीं लगेगा इसलिए कर्म चाहे अनजाने में हो मजबूरी में हो या शौक से हो, सजा बराबर मिलेगी। मेरी विनती है उन सभी मां बाप से कि अपने बच्चों को ज्यादा सम्पत्ति, अच्छे संस्कार दे न दे बल्कि इस बात का ध्यान दे कि उसमे कोई दुर्गुण न हो, क्योंकि चाहे लाख अच्छाई हो अगर एक भी दोष दुर्गुण पतन करा देता है, जैसे एक छोटा सा छेद बड़ी से बड़ी नाव को डूब देता है। जैसे हम 100 लीटर दूध में अगर एक नींबू की बूंद भी डाल देते है तो दूध खराब हो जाता है।


🚩मांसाहारी चाहे शाकाहारी चीजों का कितना भी विरोध करे शाकाहारी लोगो को भले ही घास फूस खानेवाला बोले लेकिन जब जान हथेली में होती है तो शाकाहार की ही शरण में आते है। अगर शाकाहार का ही सेवन कर रहे होते तो शरीर में कोई बीमारी होने के चांस कम होते हैं। 


🚩मै एक मांसाहारी व्यक्ति की कहानी साझा करना चाहता हूं एक कसाई था वो रोज काफी मुर्गों के बच्चो को काट देता था और अपने बच्चो को भी वहां ले जाता था, बच्चे 3 साल से ज्यादा के नहीं थे, वो गौर करते थे कि उनके पिताजी रोज मुर्गी के बच्चे काट कर हंसते है। जरूर मुर्गी वाले खेल में बहुत मज़ा आती होगी। एक बार क्या होता है कि वो कसाई किसी काम से बाहर जाता है बच्चे दुकान में ही होते है तब एक बच्चा दूसरे से कहता है कि मुर्गी वाला खेल खेलते है, लेकिन दुकान में मुर्गी नहीं होती, मगर छुरी रखी होती है तब वो अपने भाई को जमीन में लिटा देता है और बोलता है कि भाई अभी जैसे पापा को मुर्गी काटने के बाद खुशी मिलती है हमे भी मिलने वाली है दोनों बहुत उत्सुक हो जाते है और उनमें से एक अपने ही भाई की खोपड़ी में हाथ रखता है और एक ही हमले में सर अलग कर देता है। जब वो मुर्गियां लेकर वहां पहुंचता है तो मृत बालक को पाकर बहुत रोता है कि मैंने अपने दोनो बच्चे खो दिए, तब उनमें से एक मुर्गी बोली तुम्हारे सिर्फ दो बच्चे मरे तो तुम्हे इतना अफसोस है सोचो जब तुम रोज हमारे खानदान को खत्म करते हो तो हम कैसे झेलते होंगे। यानी जैसा बच्चो को माहौल और जैसा भोजन दोगे उनका वैसा ही जीवन बन जाएगा।


🚩मानवीय भ्रांतियां -


🚩कहते हैं कि मांस और अंडो से ताकत आती है लेकिन विज्ञान अपने शोध में सिद्ध कर चुका है कि एक गिलास दूध में 4 अंडो की ताकत होती है। लोग कहते है कि अंडा शाकाहारी है, लेकिन प्रकृति ने जो भी दिया वहीं शाकाहारी है अंडा अगर पेड़ में उगता तो शाकाहारी मान लेता लेकिन वो एक गर्भ से निकला शिशु होता है।


🚩लोग कहते है कि अगर उनको नहीं खाएंगे तो हर जगह बकरे और मुर्गे होंगे। कभी आपने गौर किया है कि लुप्त कौन कौन सी प्रजाति हो रही है और कौन हो चुकी है। डायनासोर को कोई नहीं खाता था वो लुप्त हों गए। बाघ को कोई नहीं खाता उसका अस्तित्व भी संकट में है, शेर की संख्या भी घटती जा रही है, लेकिन जो जितने ज्यादा मौत के घाट उतारे जा रहे है उनकी संख्या उतनी ही ज्यादा बढ़ रही है अगर उन्हें इसी तरह काटते रहे तो भगवान हर जगह इनकी बढ़ोतरी कर देगा। भगवान को जब एहसास हो जाता है कि इन जीवों की लोगो और समाज को कोई जरूरत नहीं है वो उन्हें बनाना ही बंद कर देता है।


🚩मै सभी मां बाप से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि बच्चो के खानपान पर विशेष ध्यान दे क्योंकि भोजन से ही रक्त बनता है भोजन से ही अनेक मूल्यवान धातु बनती है और उसी से चेतना शरीर में आती है। जब शरीर में गंदगी है हिंसा है, क्रूरता का प्रभाव है तो व्यक्ति की सोच भी वैसी ही बनेगी कर्म वैसे ही होंगे और भविष्य भी वैसा ही होगा।

 

🚩एक गीत इंसान को हमेशा याद रखना चाहिए कि

"चाहे लाख करे चतुराई, कर्म का लेख मिटे न रे भाई।"


http://surl.li/msibg


🚩उम्मीद है आप समझे होंगे कि शाकाहारी सिर्फ स्वस्थ, अच्छी चेतना नेक सोच और संस्कार ही नहीं देगा, बेहतर भविष्य और मोक्ष भी देता है और जो मांसाहारी है उन्हें इस संसार में कर्मफल भुगतना होगा। क्योंकि जो मरता है वो मारने जरूर आता है और जो मारता है वो मरने जरूर आता है यही अटल सत्य और कर्म की शास्वत परिभाषा है। -विहान श्री वास्तव


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Friday, November 3, 2023

मुस्लिम सांसद बोले : ‘मुस्लिम युवा अपराध करने और जेल जाने में नंबर वन और क्राइम में कर रहे हैं PHD ....

4 November 2023

http://azaadbharat.org



🚩असम में बंगाली मुस्लिमों की पार्टी कहलाने वाली ए.आई.यू.डी.एफ. (AIUDF) के चेयरमैन और जमीयत उलेमा के असम के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों को अपराध में अव्वल बताया है। असम के धुबरी से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन ने कहा है कि मुस्लिम ही रेप, लूट, चोरी, डकैती में नंबर वन हैं। मुस्लिम ही जेल जाने के मामले में भी नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़के पढ़ाई नहीं करना चाहते, इसकी वजह से ऐसा है।


🚩बदरुद्दीन अजमल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा, “ज्यादातर मुसलमान आपराधिक प्रवृति के और आपराधिक पृष्ठभूमि के क्यों हैं? डकैती, बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में मुसलमान नंबर वन क्यों हैं? हम जेल जाने में नंबर वन क्यों हैं ?...

क्योंकि ज्यादातर मुस्लिम पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं।”

इसका मुस्लिमों ने विरोध किया तो उन्होंने सफाई में कहा, “मैंने कोई ऐसी बात नहीं की है जो गलत हो। मैंने जो कहा है वो तथ्य सहित सत्य है।”


🚩इस मामले में इंडिया टुडे से बातचीत में बदरुद्दीन अजमल ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, “मैंने दुनिया भर के मुसलमानों में शिक्षा की कमी देखी है। मुझे बहुत दुख है कि मुस्लिम पढ़ाई नहीं करते, उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाते। यहाँ तक कि मैट्रिक की परीक्षा तक पास नहीं कर पाते। इसीलिए वो अपराध की दुनिया में निकल जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहता हूँ कि मुस्लिम बच्चे ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें और अच्छे रास्ते पर चलें।”


🚩महिलाओं का सम्मान करें लड़के:

अजमल ने कहा कि लड़के महिलाओं को देखकर गलत व्यवहार करने लग जाते हैं। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके भी परिवार में महिलाएँ हैं। वो अपनी माँ-बहन के बारे में सोचेंगे तो महिलाओं को लेकर गलत बातें उनके मन में नहीं आएँगी।


🚩साल 2009 से धुबरी सीट से लगातार सांसद चुने जा रहे बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा, “हम अपनी कमियों को सरकार के माथे पर मढ़ देते हैं, जो कि गलत है। हमें अपने अंदर झाँकने की जरूरत है। हम अपने अंदर नहीं झाँकते, इसलिए हमारे समाज में समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं।”


🚩जुआं खेलने की जगह पढ़ाई पर दें ध्यान:

🚩मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि लड़कों को पढ़ाई के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन जुआ खेलने के लिए वो समय निकाल लेते हैं। ये गलत है।

लोग सूरज और चाँद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और मुस्लिम जेल जाने के मामले में PHD कर रहे हैं। एक पुलिस स्टेशन चले जाइए, आँकड़ों से पता चल जाएगा कि मुस्लिम लोग हर अपराध में नंबर वन हैं।


🚩भले कुछ लोग इस बयान का विरोध करें, लेकिन सच्चाई यही है। आज मुस्लिम समुदाय के लोगों को जिस तरह मजहबी पढ़ाई करवाकर कट्टर पंथी बनाया जा रहा है, इससे मुस्लिम समुदाय और विश्व दोनों के लिए खतरा बना हुआ है । आज 121 देशों में इस्लामिक आतंकवादी सक्रिय हैं जहां पर उनका नेटवर्क गंभीर रूप से सक्रिय है। दुनिया में दो सौ से अधिक मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं जो सीधे तौर पर इस्लाम की मान्यताओं को लेकर जेहादी हैं।


🚩इस्लामिक आतंकवादी सरेआम कहते हैं कि दुनिया को कुरान का शासन मानना ही होगा अन्यथा हिंसा का शिकार होना होगा, हम तलवार के बल पर पूरी दुनिया में कुरान का शासन लागू करेंगे।


🚩दुनिया में एक मात्र आई.एस. ही खूंखार, हिंसक या फिर मानवता को शर्मसार करने वाला आतंकवादी संगठन नहीं है, बल्कि दुनिया में दो सौ से अधिक मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं जो सीधे तौर पर इस्लाम की मान्यताओं को लेकर जेहादी हैं । सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर दुनिया में हजारों और लाखों मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं ।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ