Wednesday, November 8, 2023

आप एक ऐसी माँं को नही जानते होंगे, जिन्होंने दिया विश्व को अनमोल रत्न,जिन्होंने कर दिया करोड़ों का कल्याण.....

08 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩स्वभाव से शांत, नम्र एवं निष्कामता की मूर्ति माँ महँगीबाजी ने अपना पूरा जीवन एक धर्मपरायणा समाजसेविका के रूप में बिताया। अपने लिए कम-से-कम खर्च करके गरीब, असहाय लोगों की सेवा करना, अपने संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चय रखना और विश्व के प्रत्येक प्राणी में परमात्मा का दर्शन करना, यह उनका सहज स्वभाव था। श्री श्री माँ महँगीबाजी ने अहमदाबाद में महिला उत्थान केन्द्र की स्थापना करवाकर महिलाओं के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।


🚩लोगों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक उत्थान का भी वे बहुत ध्यान रखती थीं। जिन्हें उनका सान्निध्य-लाभ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और जो उनके इस प्रेरक जीवन-चरित्र को पढ़ने-सुनने का सौभाग्य पा रहे हैं, उनके लिये माँ महँगीबाजी का जीवन एक मार्गदर्शक बन चुका है।


🚩समग्र विश्व को ज्ञानामृत का पान कराने वाले संत श्री आशारामजी बापू की मातुश्री श्री माँ महँगीबाजी के महानिर्वाण के समाचार को पाकर हजारों-हजारों नर-नारियों के अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी, मानव संसाधन मंत्री श्री मुरली मनोहर जोशी, शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयसिंह राव गायकवाड़ पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जयसिंह राव गायकवाड़ पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री कुशाभाई ठाकरे, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष श्री अशोक सिंघल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की थी।


🚩उसकी प्रसिद्धि का प्रसार किसी समय करते हुए देखने को नहीं मिला। दाहिना हाथ सेवा करे और बायें हाथ को पता भी नहीं चलता। इसी कारण सेवाक्षेत्र में माता महँगीबाजी एक अप्रकट सितारा थीं। अखबार-टेलिविजन के माध्यम से उनकी प्रसिद्धि हो, उनमें ऐसी रूचि ही नहीं थी। इसलिए विश्व को इस महान आत्मा की निरंतर चल रही मूक सेवा-प्रवृत्ति का परिचय नहीं मिल पाया।"


🚩संत श्री लाल जी महाराज ने बताया कि हम पहले भी जिनके आशीर्वाद के पात्र बन चुके हैं वे थीं माता देवहूति। उन माता ने समाज को भगवान कपिल के रूप में एक अमूल्य रत्न दिया था। ऐसे ही माँ महँगीबा जी ने भी भारत को संतशिरोमणि श्री आशारामजी महाराज के रूप में एक अनुपम भेंट देकर हम सबका कल्याण किया है। उन्होंने अपने पूरे कुटुम्बसहित सबके कल्याण के लिए सेवाकार्य कर दीर्घायु की प्राप्ति की।


🚩जैसे दीपक स्वयं प्रकाशित होकर औरों को भी प्रकाश पहुँचाता है, वैसे ही माता महँगीबाजी के लाल संत श्री आशारामजी बापू ने स्वयं ज्ञान प्राप्त करके अगणित आत्माओं का भगवान से संबंध जोड़ने के लिए असीम पुरुषार्थ किया है। भारत की जनता को ईश्वरोन्मुख बनाने का इतना बड़ा पुरुषार्थ ! हम संक्षेप में इतना ही कह सकते हैं कि कलियुग में ऋषि मुनियों की परंपरा में भगवान स्वयं पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के रूप में अवतरित हुए हैं।


🚩आशा के पाश में सभी लोग बँधे हुए हैं। इस आशा के पाश से मुक्त करने के लिए सदुगुरू श्रीलीलाशाहजी महाराज ने ʹआशाʹ के साथ ʹरामʹ जोड़कर हमें संत श्री आशारामजी के रूप में साक्षात राम ही दिये हैं। जैसे प्रभात के समय सूर्योदय होने पर अंधकार को हटाने के लिए कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता, सूर्य की उपस्थितिमात्र से अंधकार स्वयं दूर हो जाता है, उसी प्रकार संत श्री की उपस्थितिमात्र से अज्ञानरूपी अंधकार स्वयं दूर होने लगता है। पूज्य बापू जी का सत्संग ऐसा है कि भारत में ज्ञान का दिव्य प्रकाश फैल गया है।


🚩संवत् 2021 के श्रावण मास में कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या को मातुश्री महँगीबाजी मणिनगर से मोटी कोरल स्थित पंचकुबेरेश्वर महादेव के मंदिर में पधारी थीं और उन्होंने ये शब्द कहे थेः "मेरा लाड़ला लाल, छोटा पुत्र आसुमल कहे बिना ही घर से चला गया है। वह कहाँ होगा, कोई पता नहीं है। लाल जी महाराज ! आप उससे मुलाकात करवा दो, तभी मैं अन्न-जल लूँगी।"


🚩उसी माँ के आशीर्वाद का यह फल है कि करोड़ों-करोड़ों लोगों को इस घोर कलियुग में भी भगवदशांति की झलकें मिल रही हैं। जनता उसका अनुभव करे और उसे पचाये, यह बहुत जरूरी है।


🚩राम की प्राप्ति तो राम के द्वारा ही होती है। इसीलिए आज आशारामजी बापू ने जनता के समक्ष परम कल्याण का मार्ग प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में रखा है। यह कृपावर्षा दिन-प्रतिदिन उसी भाव से बढ़ती रहे, हम ऐसी प्रार्थना करें।


🚩संतशिरोमणि, करोड़ों-करोड़ों के सदगुरु, ब्रह्मनिष्ठ पूज्य संत श्री आशारामजी बापू को इस धरा पर अवतरित कर उनको सदगुरुरूप में मान के स्वयं को ब्रह्मज्ञान में प्रतिष्ठित कर मातुश्री माँ महँगीबा जी ने अपना और करोड़ों-करोड़ों का जीवन सार्थक कर दिया। कितना दुर्लभ सौभाग्य ! माता देवहूति ने अपने ही पुत्र कपिल मुनि में भगवदबुद्धि, गुरुबुद्धि करके ईश्वरप्राप्ति की और अपना जीवन सार्थक किया था, उसी इतिहास का पुनरावर्तन करने का गौरव प्राप्त करने वाली पुण्यशीला माँ महँगीबा जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।


🚩उनके विराट व्यक्तित्व के लिए तो जगज्जननी की उपमा भी नन्हीं पड़ जाती है। माँ की तुलना किससे की जा सकती है। वात्सल्य की साक्षात मूर्ति... प्रेम का अथाह सागर.... करूणा की अविरत सरिता बहाते नेत्र.... प्रेममय वरदहस्त... कंठ अवरूद्ध हो जाता है उनके स्नेहमय संस्मरणों से ! उनके विराट व्यक्तित्व को पहचानने में बुद्धि स्वयं को कुंठित अनुभव करती है ! हम तो उनके होकर उनके लिए प्रेमपूर्ण सम्बोधन से केवल इतना ही कह सकते हैं कि ʹअम्माजी तो बस हम सबकी अम्माजी ही थीं !ʹ पूज्यनीया माँ महँगीबा की जीवनलीलाओं की ओर दृष्टि करते हैं तो मस्तक उनके श्रीचरणों में झुक जाता है। उनके सान्निध्य में आयी बहनों का उन्होंने जीवन-निर्माण किया। शिष्टाचार, गुरु के प्रति भक्ति और प्रेम, गुरु आज्ञा-पालन की सम्पूर्ण सहर्ष तैयारी, निष्कामता, निरभिमानिता, धैर्य, सहनशीलता आदि अनेक दैवी सदगुण उनके जीवन में देखने को मिले। आज जीवन-मूल्यों के ह्रास की ओर जा रहा समाज ऐसे उच्चकोटि के संतों की आज्ञा तथा प्रेरणा के अनुसार अपने जीवन का निर्माण करे तो वह निश्चित ही उन्नत हो सकता है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Monday, November 6, 2023

हाईकोर्ट में मामला : ताजमहल को शाहजहाँ ने नहीं बनवाया, ताजमहल हिंदू राजा मान सिंह का महल था.....

7 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार ( 3 अक्टूबर 2023 ) को अपने एक फैसले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को ताजमहल के ‘सही इतिहास’ को प्रकाशित करने वाले आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया। अपनी जनहित याचिका में हिन्दू सेना ने कहा कि ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने नहीं, बल्कि राजपूताना (वर्तमान राजस्थान) के कच्छावा वंश के क्षत्रिय राजा मान सिंह ने बनवाया था।


🚩इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीशचंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने इस मामले में ASI को निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने पहले भी इस तरह की प्रार्थनाओं के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। शीर्ष अदालत ने तब संगठन से ASI के समक्ष एक आवेदन दाखिल करने को कहा था।


🚩शुक्रवार को उच्च न्यायालय को याचिकाकर्ता ने बताया कि ASI ने अभी तक उनके प्रत्यावेदन पर निर्णय नहीं लिया है। इसलिए, बेंच ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से उस अभ्यावेदन पर गौर करने के लिए कहा है। हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने दायर याचिका में कहा है कि ताजमहल मूल रूप से राजा मान सिंह का महल था और बाद में शाहजहाँ द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया था।


🚩यादव ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया कि इतिहास की किताबों से ताजमहल के निर्माण से संबंधित ‘ऐतिहासिक रूप से गलत तथ्यों’ को हटाने के लिए ASI, केंद्र सरकार, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दें। याचिका में ASI से ताजमहल की उम्र और राजा मान सिंह के महल के अस्तित्व के बारे में जाँच करने के निर्देश देने की भी माँग की गई है।


🚩याचिकाकर्ता सुरजीत यादव का कहना है कि उन्होंने ताजमहल के बारे में ‘गहरा अध्ययन और शोध’ किया है। इसलिए इतिहास के तथ्यों को सुधारना और लोगों को ताजमहल के बारे में सही जानकारी देना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जेड.ए. देसाई द्वारा लिखित ‘ताज संग्रहालय’ नामक पुस्तक का भी उल्लेख किया, जिसमें मुमताज महल को दफनाने के लिए एक ‘ऊँची और सुंदर’ जगह का चयन किया गया था।


🚩इस पुस्तक का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी याचिका में आगे कहा कि यह ऊँची और सुंदर जगह राजा मान सिंह की हवेली थी, जो उस समय उनके पोते राजा जय सिंह के कब्जे में थी। याचिकाकर्ता ने कहा कि इस हवेली को कभी ध्वस्त नहीं किया गया था। यादव का कहना है कि ताजमहल की वर्तमान संरचना राजा मान सिंह की हवेली का एक संशोधन और नवीनीकरण भर है, जो पहले से मौजूद थी।


🚩सुरजीत यादव ने कहा है, “ताज संग्रहालय नामक पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि मुमताज महल का मृत शरीर राजा जय सिंह के भूमि परिसर के भीतर एक अस्थायी गुंबददार संरचना के तहत दफनाया गया था। यह उल्लेख करना उचित है कि ऐसा कोई विवरण नहीं है, जो बताता हो कि राजा मान सिंह की हवेली को ताजमहल के निर्माण के लिए ध्वस्त किया गया था।”


🚩याचिकाकर्ता ने कहा है कि उन्होंने ताजमहल पर कई किताबों की जाँच की और एक किताब में कहा गया है कि शाहजहाँ की पत्नी आलिया बेगम थीं। मुमताज महल का कहीं कोई जिक्र नहीं है। ASI की वेबसाइट पर विरोधाभासी जानाकारी देने का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि ASI ने बेवसाइट पर कहा है कि 1631 में मुमताज महल की मृत्यु के 6 महीने बाद शव को ताजमहल के मुख्य मकबरे के तहखाने में दफनाने के लिए आगरा लाया गया था।


🚩याचिका में कहा गया है कि ASI की उसी वेब पेज पर उल्टा जानकारी दी गई है, जहाँ कहा गया है कि 1648 में ताजमहल का निर्माण पूरा होने में लगभग 17 साल लगे थे। याचिका में कहा गया है कि जब ताजमहल को पूरा होने में 17 साल लगे और वह 1648 में बनकर तैयार हुआ तो मुमताज महल का शव 1631 ईस्वी में दफनाने के लिए आगरा कैसे लाया गया। यह विरोधाभासी और भ्रामक है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Sunday, November 5, 2023

हिंदुत्व की रक्षा के लिए हिंदू एकजुट होकर बोलें...

6 November 2023

http://azaadbharat.org


🚩सनातन हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है। यह एक धर्म ही नहीं, बल्कि प्रकृति के अनुकूल एक जीवन शैली है। प्रकृति में मौसमी बदलाव के दुष्प्रभावों से रक्षा और अच्छे प्रभाव को ग्रहण कर मजबूत बनाने वाली संस्कृति है सनातन हिन्दू संस्कृति। हिंदू धर्म अपने प्राचीन मूल्यों और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यह धर्म शांति, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है।


🚩आज, हिंदू धर्म को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों में धर्मांतरण, विदेशी आक्रमण और आतंकवाद शामिल हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हिंदुओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।


🚩हिंदू एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कर सकते हैं। वे धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध कर सकते हैं। वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ सकते हैं।


🚩हिंदू एकजुट होकर, अपने हक के लिए आवाज़ उठाकर, अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। वे सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के लिए लड़ सकते हैं। वे अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दे सकते हैं।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। वे एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां सभी लोग समान हों। वे एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां सभी लोग भाईचारा, प्रेम, शांति, सौहार्द और सद्भाव से रह सकें।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने के लिए क्या कर सकते हैं❓


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने के लिए कई चीजें कर सकते हैं। वे इनमें से कुछ चीजें कर सकते हैं:


🚩हिंदू धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ाएं। हिंदू धर्म के बारे में लोगों को शिक्षित करके, हिंदू धर्म के मूल्यों और परंपराओं को बचाया जा सकता है।


🚩धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध करें। हिंदू धर्म के खिलाफ होने वाले धर्मांतरण और विदेशी आक्रमण का विरोध करके, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩आतंकवाद के खिलाफ लड़ें। आतंकवाद मानवता एवं हिंदू धर्म के खिलाफ एक बड़ा खतरा है। हिंदू आतंकवाद के खिलाफ लड़कर, इंसानियत एवं हिंदू धर्म दोनो की रक्षा कर सकते हैं।


🚩अपने अधिकारों के लिए लड़ें। हिंदू अपने अधिकारों के लिए लड़कर, हिंदू धर्म की रक्षा कर सकते हैं। 


🚩सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों को लागू करने के लिए लड़कर, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दें। हिंदू धर्म शांति और सद्भाव का संदेश देता है। अपने देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देकर, हिंदू धर्म की रक्षा की जा सकती है।


🚩हिंदू एकजुट होकर बोलने की आवश्यकता कई कारणों से है👇


🚩आज सनातन हिंदू धर्म को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए, हिंदुओं को संगठित होकर आवाज़ उठाने की जरूरत है।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

मांस अथवा अंडे खाने से पहले इस बात की जानकारी होनी चाहिए, नही तो झेलना पड़ेगा भयंकर नुकसान......

5 November 2023

http://azaadbharat.org

🚩भगवान ने सृष्टि रचना के समय ही ना सिर्फ जीवों का ध्यान रखा बल्कि उनके साधन, संसाधनों का भी बखूबी लिहाज रखा। ईश्वर ने मानव शरीर के हर अंग के लिए एक अलग वनस्पति भी तैयार करके दी है। कभी आप गौर कीजिए अखरोट की बनावट आपकी खोपड़ी जैसी होती है अर्थात अगर दिमाग की कोई कमजोरी है या दिमाग तेज करना हो तो अखरोट खाइएं, बादाम की बनावट आंखों जैसी होती है यानी बादाम से हमारे आखो की रोशनी बढ़ती है। काजू को सिरे से पकड़ने से उनकी बनावट भी आपके कानों जैसी लगेगी मतलब अगर कान की कोई भी समस्या है तो काजू का सेवन करे, अगर हड्डियों में कोई तकलीफ़ है तो गन्ना दे दिया है। गन्ने की आकृति भी हड्डियों जैसी ही होती है। अर्थात भगवान से हमारी बात प्रकृति के माध्यम से हो सकती है, भगवान ने हमें प्रकृति के जरिए बताने का प्रयास किया है कि मैंने सिर्फ शाकाहारी मानवों को जन्म दिया है वो ही मेरी संताने है, बाकी सब मुझसे दूर जा रही है। देश में जितने भी अस्पताल मरीजों से भरे पड़े है उनमें अधिकांश मांसाहारी ही है। कैंसर, ब्रेन हेमरेज, हाई ब्लडप्रेशर, किडनी फेल होना आदि मांसाहार की ही देन है। एक मांसाहारी से अगर 2 किलोमीटर भी चलने को बोलेंगे तो वो थोड़ी ही दूर में हांफने लगेगा। उसकी धमनियां तेज हो जाएंगी सांस फूल जाएंगी। ताकत उसे नहीं कहते जब किसी को उठा कर पटकना हो, ताकत वो है जो इंसान को अडिग बना दे। चाहे विषम परिस्थितियां हो तब भी इंसान विचलित न हो बल्कि उनका डटकर सामना करे। जितने भी साधु, सन्यासी, मुनि, ऋषि है सभी शाकाहारी होते है। आज तक कोई मांसाहारी महामानव नहीं जन्मा और न कभी हो सकता है क्योंकि उनमें वो ताकत नहीं की धूप, ठंड आंधी, तूफ़ान झेल सके। जो लोग मांसाहार का सेवन करते है वो किसी जानवर को ही नहीं खाते उनकी पशुता और को प्रवत्तियों को भी ग्रहण कर लेते है। कभी भी आप गौर करना एक मांसाहारी आदमी जरा सी बात में उत्तेजित हो जाएगा, जबकि एक शाकाहारी शांत भाव से विवेकपूर्ण तर्क देगा, विचार विमर्श करेगा। एक बात ध्यान रखिएगा जैसे कर्म होते है वैसा धर्म होता है और जैसी मती होती है, वैसी गति प्राप्त है। चाहे इंसान जितना भी पढ़ लिख ले। वो इस बात से इंकार नहीं कर सकता । विज्ञान भी हॉर्सपॉवर पर निर्भर है, जबकि घोड़े से ज्यादा तो शेर में ताकत होती है। अत: आधुनिक विज्ञान युग भी इन बातो को ही मानता है कि पॉवर हॉर्स की होती है और हॉर्स शाकाहारी ही होता है। कभी भी लोग नहीं कहते कि भीम में 1000 शेरो की ताकत थी, सदैव उपमा दी जाती है कि उनमें हजारों हाथियों का बल था। हाथी भी शाकाहारी ही है।


🚩जब भी आप कहीं होटल या रेस्टोरेंट से गुजरते है तो वहां शुद्ध शाकाहारी लिखा होता है कभी भी मांसाहार के साथ शुद्ध शब्द नहीं जोड़ा जाता है क्योंकि मांसाहार शुद्ध है ही नहीं। स्वयं का पेट भरने हेतु किसी दूसरे का पेट फाड़ देने में कैसी शुद्धता, क्या पवित्रता। एक बात हमेशा ध्यान रखे जो जैसे कर्म करता है फल भी वैसे ही मिलते है, जो मरता है, वो मारने जरूर आता है। कर्म का प्रभाव तुरंत कभी नहीं मिलता की आपने मांस खाया और भगवान से आपकी गर्दन रेत दी। या आप किसी जानवर को काट रहे है तो भगवान ने आपके चीथड़े उड़ा दिए। जैसे अगर अभी आप बोर्ड के एग्जाम दे चुके तो ज़ाहिर है रिजल्ट तो मिलना ही है आप भगवान से ऐसा नहीं बोल सकते की रिजल्ट रोक दो। जो भी रिजल्ट होगा आपका कर्म बतलाएगा, कोई देवी देवता या भगवान नहीं। भगवान भी कर्म सिद्धान्त से बंधे हुए है। कर्म सिद्धांत कहता है कि अगर अनजाने ने भी गलती हुई है तब भी घोर सजा मिलेगी। जो अक्सर कहते है की हमसे अनजाने में मांस भक्षण हुआ हमें वास्तविकता नहीं मालूम थी। अगर गलती से बिजली के तार में हाथ पड़ा तो क्या जोरदार झटका नहीं लगेगा इसलिए कर्म चाहे अनजाने में हो मजबूरी में हो या शौक से हो, सजा बराबर मिलेगी। मेरी विनती है उन सभी मां बाप से कि अपने बच्चों को ज्यादा सम्पत्ति, अच्छे संस्कार दे न दे बल्कि इस बात का ध्यान दे कि उसमे कोई दुर्गुण न हो, क्योंकि चाहे लाख अच्छाई हो अगर एक भी दोष दुर्गुण पतन करा देता है, जैसे एक छोटा सा छेद बड़ी से बड़ी नाव को डूब देता है। जैसे हम 100 लीटर दूध में अगर एक नींबू की बूंद भी डाल देते है तो दूध खराब हो जाता है।


🚩मांसाहारी चाहे शाकाहारी चीजों का कितना भी विरोध करे शाकाहारी लोगो को भले ही घास फूस खानेवाला बोले लेकिन जब जान हथेली में होती है तो शाकाहार की ही शरण में आते है। अगर शाकाहार का ही सेवन कर रहे होते तो शरीर में कोई बीमारी होने के चांस कम होते हैं। 


🚩मै एक मांसाहारी व्यक्ति की कहानी साझा करना चाहता हूं एक कसाई था वो रोज काफी मुर्गों के बच्चो को काट देता था और अपने बच्चो को भी वहां ले जाता था, बच्चे 3 साल से ज्यादा के नहीं थे, वो गौर करते थे कि उनके पिताजी रोज मुर्गी के बच्चे काट कर हंसते है। जरूर मुर्गी वाले खेल में बहुत मज़ा आती होगी। एक बार क्या होता है कि वो कसाई किसी काम से बाहर जाता है बच्चे दुकान में ही होते है तब एक बच्चा दूसरे से कहता है कि मुर्गी वाला खेल खेलते है, लेकिन दुकान में मुर्गी नहीं होती, मगर छुरी रखी होती है तब वो अपने भाई को जमीन में लिटा देता है और बोलता है कि भाई अभी जैसे पापा को मुर्गी काटने के बाद खुशी मिलती है हमे भी मिलने वाली है दोनों बहुत उत्सुक हो जाते है और उनमें से एक अपने ही भाई की खोपड़ी में हाथ रखता है और एक ही हमले में सर अलग कर देता है। जब वो मुर्गियां लेकर वहां पहुंचता है तो मृत बालक को पाकर बहुत रोता है कि मैंने अपने दोनो बच्चे खो दिए, तब उनमें से एक मुर्गी बोली तुम्हारे सिर्फ दो बच्चे मरे तो तुम्हे इतना अफसोस है सोचो जब तुम रोज हमारे खानदान को खत्म करते हो तो हम कैसे झेलते होंगे। यानी जैसा बच्चो को माहौल और जैसा भोजन दोगे उनका वैसा ही जीवन बन जाएगा।


🚩मानवीय भ्रांतियां -


🚩कहते हैं कि मांस और अंडो से ताकत आती है लेकिन विज्ञान अपने शोध में सिद्ध कर चुका है कि एक गिलास दूध में 4 अंडो की ताकत होती है। लोग कहते है कि अंडा शाकाहारी है, लेकिन प्रकृति ने जो भी दिया वहीं शाकाहारी है अंडा अगर पेड़ में उगता तो शाकाहारी मान लेता लेकिन वो एक गर्भ से निकला शिशु होता है।


🚩लोग कहते है कि अगर उनको नहीं खाएंगे तो हर जगह बकरे और मुर्गे होंगे। कभी आपने गौर किया है कि लुप्त कौन कौन सी प्रजाति हो रही है और कौन हो चुकी है। डायनासोर को कोई नहीं खाता था वो लुप्त हों गए। बाघ को कोई नहीं खाता उसका अस्तित्व भी संकट में है, शेर की संख्या भी घटती जा रही है, लेकिन जो जितने ज्यादा मौत के घाट उतारे जा रहे है उनकी संख्या उतनी ही ज्यादा बढ़ रही है अगर उन्हें इसी तरह काटते रहे तो भगवान हर जगह इनकी बढ़ोतरी कर देगा। भगवान को जब एहसास हो जाता है कि इन जीवों की लोगो और समाज को कोई जरूरत नहीं है वो उन्हें बनाना ही बंद कर देता है।


🚩मै सभी मां बाप से हाथ जोड़कर निवेदन करूंगा कि बच्चो के खानपान पर विशेष ध्यान दे क्योंकि भोजन से ही रक्त बनता है भोजन से ही अनेक मूल्यवान धातु बनती है और उसी से चेतना शरीर में आती है। जब शरीर में गंदगी है हिंसा है, क्रूरता का प्रभाव है तो व्यक्ति की सोच भी वैसी ही बनेगी कर्म वैसे ही होंगे और भविष्य भी वैसा ही होगा।

 

🚩एक गीत इंसान को हमेशा याद रखना चाहिए कि

"चाहे लाख करे चतुराई, कर्म का लेख मिटे न रे भाई।"


http://surl.li/msibg


🚩उम्मीद है आप समझे होंगे कि शाकाहारी सिर्फ स्वस्थ, अच्छी चेतना नेक सोच और संस्कार ही नहीं देगा, बेहतर भविष्य और मोक्ष भी देता है और जो मांसाहारी है उन्हें इस संसार में कर्मफल भुगतना होगा। क्योंकि जो मरता है वो मारने जरूर आता है और जो मारता है वो मरने जरूर आता है यही अटल सत्य और कर्म की शास्वत परिभाषा है। -विहान श्री वास्तव


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Friday, November 3, 2023

मुस्लिम सांसद बोले : ‘मुस्लिम युवा अपराध करने और जेल जाने में नंबर वन और क्राइम में कर रहे हैं PHD ....

4 November 2023

http://azaadbharat.org



🚩असम में बंगाली मुस्लिमों की पार्टी कहलाने वाली ए.आई.यू.डी.एफ. (AIUDF) के चेयरमैन और जमीयत उलेमा के असम के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों को अपराध में अव्वल बताया है। असम के धुबरी से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन ने कहा है कि मुस्लिम ही रेप, लूट, चोरी, डकैती में नंबर वन हैं। मुस्लिम ही जेल जाने के मामले में भी नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़के पढ़ाई नहीं करना चाहते, इसकी वजह से ऐसा है।


🚩बदरुद्दीन अजमल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा, “ज्यादातर मुसलमान आपराधिक प्रवृति के और आपराधिक पृष्ठभूमि के क्यों हैं? डकैती, बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में मुसलमान नंबर वन क्यों हैं? हम जेल जाने में नंबर वन क्यों हैं ?...

क्योंकि ज्यादातर मुस्लिम पढ़ाई नहीं करना चाहते हैं।”

इसका मुस्लिमों ने विरोध किया तो उन्होंने सफाई में कहा, “मैंने कोई ऐसी बात नहीं की है जो गलत हो। मैंने जो कहा है वो तथ्य सहित सत्य है।”


🚩इस मामले में इंडिया टुडे से बातचीत में बदरुद्दीन अजमल ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा, “मैंने दुनिया भर के मुसलमानों में शिक्षा की कमी देखी है। मुझे बहुत दुख है कि मुस्लिम पढ़ाई नहीं करते, उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाते। यहाँ तक कि मैट्रिक की परीक्षा तक पास नहीं कर पाते। इसीलिए वो अपराध की दुनिया में निकल जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मैं चाहता हूँ कि मुस्लिम बच्चे ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करें और अच्छे रास्ते पर चलें।”


🚩महिलाओं का सम्मान करें लड़के:

अजमल ने कहा कि लड़के महिलाओं को देखकर गलत व्यवहार करने लग जाते हैं। उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उनके भी परिवार में महिलाएँ हैं। वो अपनी माँ-बहन के बारे में सोचेंगे तो महिलाओं को लेकर गलत बातें उनके मन में नहीं आएँगी।


🚩साल 2009 से धुबरी सीट से लगातार सांसद चुने जा रहे बदरुद्दीन अजमल ने आगे कहा, “हम अपनी कमियों को सरकार के माथे पर मढ़ देते हैं, जो कि गलत है। हमें अपने अंदर झाँकने की जरूरत है। हम अपने अंदर नहीं झाँकते, इसलिए हमारे समाज में समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं।”


🚩जुआं खेलने की जगह पढ़ाई पर दें ध्यान:

🚩मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि लड़कों को पढ़ाई के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन जुआ खेलने के लिए वो समय निकाल लेते हैं। ये गलत है।

लोग सूरज और चाँद पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और मुस्लिम जेल जाने के मामले में PHD कर रहे हैं। एक पुलिस स्टेशन चले जाइए, आँकड़ों से पता चल जाएगा कि मुस्लिम लोग हर अपराध में नंबर वन हैं।


🚩भले कुछ लोग इस बयान का विरोध करें, लेकिन सच्चाई यही है। आज मुस्लिम समुदाय के लोगों को जिस तरह मजहबी पढ़ाई करवाकर कट्टर पंथी बनाया जा रहा है, इससे मुस्लिम समुदाय और विश्व दोनों के लिए खतरा बना हुआ है । आज 121 देशों में इस्लामिक आतंकवादी सक्रिय हैं जहां पर उनका नेटवर्क गंभीर रूप से सक्रिय है। दुनिया में दो सौ से अधिक मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं जो सीधे तौर पर इस्लाम की मान्यताओं को लेकर जेहादी हैं।


🚩इस्लामिक आतंकवादी सरेआम कहते हैं कि दुनिया को कुरान का शासन मानना ही होगा अन्यथा हिंसा का शिकार होना होगा, हम तलवार के बल पर पूरी दुनिया में कुरान का शासन लागू करेंगे।


🚩दुनिया में एक मात्र आई.एस. ही खूंखार, हिंसक या फिर मानवता को शर्मसार करने वाला आतंकवादी संगठन नहीं है, बल्कि दुनिया में दो सौ से अधिक मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं जो सीधे तौर पर इस्लाम की मान्यताओं को लेकर जेहादी हैं । सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्थानीय स्तर पर दुनिया में हजारों और लाखों मुस्लिम आतंकवादी संगठन हैं ।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Thursday, November 2, 2023

कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान के पीछे अनगिनत वैज्ञानिक तथ्य...

03 November 2023

http://azaadbharat.org



🚩प्राणी मात्र के संरक्षण , संवर्धन के ज्ञान से अनुस्यूत वेदों का अनुसरण करने वाली भारतीय संस्कृति में पर्व की एक लंबी पंक्ति है। पर्व या उत्सव किसी संस्कृति की समृद्धि के द्योतक होते हैं। जो संस्कृति जितनी वैभवशाली होती है, उसमें उतने ही पर्व होते हैं और पर्व भी केवल मनोरंजन के लिए नहीं अपितु अन्वर्थ है अर्थात् पर्व शब्द संस्कृत की ‘पृ’ धातु से बना है जिसका अर्थ होता है पूर्ण करने वाला, तृप्त करने वाला। पहाड़ को भी पर्वत कहते हैं क्योंकि वह भी पर्व वाला है अर्थात् उसका निर्माण भी कालखण्ड में धीरे-धीरे हुआ है।


🚩गन्ने के एक-एक भाग को भी पर्व (पौरी) कहते हैं, उसका प्रत्येक भाग मिलकर पूर्ण मिठास, तृप्ति को प्राप्त कराता है। इसी प्रकार वर्ष पर्यन्त प्राकृतिक दिवस विशेष को पर्व कहा जाता है क्योंकि ये दिवस विशेष हमें पूर्ण करने वाले तथा तृप्त करने वाले होते हैं। भारतीय संस्कृति व्यक्ति प्रधान नहीं अपितु समष्टि प्रधान है, अत: वह प्रकृति के परिवर्तन को उत्सव के रूप में मनाती है।


🚩मानव प्रकृति का एक अंग है। वह प्रकृति ही उसे पूर्ण बनाती है, उस प्रकृति को जान करके ही व्यक्ति अपना समुन्नत विकास कर सकता है। भारतीय ऋषि-ज्ञान परंपरा ने बहुत गहन अध्ययन और प्रयोगों के उपरांत उनसे मिलने वाले परिणामों को देखते हुए जन सामान्य को अनुसरण करने के लिए कुछ पर्व के रूप में दिवस निर्दिष्ट किए। मानव और प्रकृति में जब तक सामंजस्य है, तब तक मानव स्वस्थ और दीर्घ जीवन जी सकता है- यह तथ्य भारतीय मनीषी बहुत पहले जान चुके थे। अत: भारतीय समाज प्रकृति की पूजा करता है और पूजा का अर्थ होता है “यथायोग्य व्यवहार करना”।


🚩प्राचीन भारतीय समाज जानता था, कि प्रकृति का शोषण नहीं बल्कि “तेन त्यक्तेन भुञ्जीथाः” त्याग पूर्वक भोग करना चाहिए। यही त्याग पूर्वक भोग ही प्रकृति की पूजा है, जिसमें किसी प्राणी की हिंसा नहीं अपितु समर्पण होता है। व्यक्ति दैनंदिन की व्यस्तता में यह भूल सकता है अत: पर्व के रूप में उस दिन विशेष को वह पुन: स्मरण करता है और अपने परिश्रम के उपरांत प्राप्त फल के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रसन्न हो कर मिल बाँट कर खाता है। अतः ये पर्व मानव जीवन में न्यूनताओं को पूर्ण करने वाले होते हैं। जिनको भारतीय मानव समुदाय बड़ी प्रसन्नता उत्साह के साथ मनाता है।


🚩हम सब होली, दिवाली इत्यादि बड़े पर्व से परिचित हैं इसी श्रृंखला में शरद पूर्णिमा भी एक पर्व है और उसी दिन से प्रारम्भ होने वाला कार्तिक मास का प्रात:स्नान। पृथ्वी की परिभ्रमण और परिक्रमण गति के कारण वर्ष में दो बार वह सूर्य के सबसे समीप होती है । ग्रीष्म ऋतु में उसकी समीपता रस की शोषक का कारक बनती है तो शरद ऋतु में उसकी समीपता रस की पोषक है।


🚩आयुर्वेद में इस काल को विसर्ग काल कहा जाता है- “जनयति आप्यमंशम् प्राणिनां च बलमिति विसर्ग:’ अर्थात् इसमें वायु की रुक्षता कम हो जाती है और चन्द्रमा का बल बढ़ जाता है। सूर्य जब दक्षिणायन होता है तो उत्तरी गोलार्ध में पड़ने के कारण भारतवर्ष सूर्य से दूर हो जाता, जिससे भूभाग शीतल रहता। इस काल में चन्द्रमा भी पृथ्वी के सबसे अधिक समीप होता है और वह समस्त संसार पर अपनी सौम्य एवं स्निग्ध किरणें बिखेर कर जगत को निरंतर तृप्त करता रहता है।


🚩शरद ऋतु में चन्द्रमा पूर्ण बली होकर जलीय स्नेहांश को बढ़ाने लगता है, जिससे द्रव्यों में मधुर रस की वृद्धि होती है और उसके उपयोग से प्राणियों के शरीर में बल की वृद्धि होने लगाती है। चन्द्रमा के साहचर्य से वायु भी अपने योगवाही गुण के कारण चन्द्रमा के शैत्य आदि गुणों की वृद्धि कराता है। शरद ऋतु के प्रारम्भ में दिन थोड़े कम गर्म और रातें शीतल हो जाया करती हैं। आयुर्वेद के अनुसार “वर्षाशीतोचिताङ्गानां सहसैवार्करश्मिभि:।


🚩तप्तानामचितं पित्तं प्राय: शरदि कुप्यति” अर्थात् वर्षा ऋतु में शरीर वर्षाकालीन शीत का अभ्यस्त रहता है और ऐसे शरीरांगों पर जब सहसा शरद ऋतु के सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो शरीर के अवयव संतप्त हो जाते हैं और वर्षा ऋतु में संचित हुआ पित्त शरद ऋतु में प्रकुपित हो सकता है। अत: प्रकृति के इस परिवर्तन को देखते हुए मनुष्य को अपने आहार-विहार, पथ्य-अपथ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस हेतु इसका प्रारम्भ नवरात्रि के उपवास से ही हो जाता है।


🚩भारतीय समाज में शरद पूर्णिमा के बाद प्रारम्भ होने वाले कार्तिक मास में ब्रह्म मुहूर्त में शीतल जल के स्नान की परम्परा है। आयुर्वेद के प्रसिद्ध ग्रन्थ चरक संहिता में इस जल को ‘हंसोदक’ कहा गया है क्योंकि दिन के समय सूर्य की किरणों से तपा और रात के समय चन्द्रमा की किरणों के स्पर्श से शीतलकाल स्वभाव में पका हुआ होने से निर्दोष एवं अगस्त्यतारा के उदय होने के प्रभाव से निर्विष हो जाता है।


🚩‘हंस’ शब्द से सूर्य, चन्द्रमा और हंस पक्षी इन तीनों का ग्रहण होता है अत: सूर्य और चन्द्रमा दोनों की किरणों के संपर्क से शुद्ध हुए जल को भी हंस-उदक कहा जाता है। उस जल में स्नान करना, उसका पान करना और उसमें डुबकी लगाना अमृत के सामान फल देने वाला होता है। हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा का बड़ी श्रद्धा और निष्ठा से निर्वहण किया और हम तक सुरक्षित पहुँचाया भी है।


🚩यह पर्व प्रवाही काल का साक्षात्कार है। मनुष्य द्वारा ऋतु को बदलते देखना, उसकी रंगत पहचानना, उस रंगत का असर अपने भीतर अनुभव करना पर्व का लक्ष्य है। हमारे पर्व-त्यौहार हमारी संवेदनाओं और परंपराओं का जीवंत रूप हैं, जिन्हें मनाना या यूँ कहें कि बार-बार मनाना, हर वर्ष मनाना हमारे लिए गर्व का विषय है। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहाँ मौसम के बदलाव की सूचना भी पर्व/त्यौहारों से मिलती है।


🚩इन मान्यताओं, परंपराओं और विचारों में हमारी सभ्यता और संस्कृति के अनगिनत वैज्ञानिक तथ्य छुपे हैं। जीवन के अनोखे रंग समेटे हमारे जीवन में रंग भरने वाली हमारी उत्सवधर्मिता की सोच, मन में उमंग और उत्साह के नए प्रवाह को जन्म देती है। हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहाँ पर मनाए जाने वाले सभी त्यौहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित करके लोगों में प्रेम और एकता को बढ़ाते हैं।

             - डॉ. सोनिया अनसूया


🚩त्यौहारों और उत्सवों का संबंध किसी जाति, भाषा या क्षेत्र से न होकर समभाव से है। हिन्दू संस्कृति के सभी त्यौहारों के पीछे की भावना मानवीय गरिमा को समृद्धि प्रदान करना है। प्रत्‍येक त्‍यौहार अलग अवसर से संबंधित है, कुछ वर्ष की ऋतुओं का, फसल कटाई का, वर्षा ऋतु का अथवा पूर्णिमा का स्‍वागत करते हैं। दूसरों में धार्मिक अवसर, ईश्‍वरीय सत्‍ता/महापुरुषों व संतों के अवतरण दिवस अथवा नव वर्ष की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाते हैं।


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

Wednesday, November 1, 2023

करवा चौथ जैसे पवित्र पर्व पर , बुद्धिजीवी महिला लेखिका ने की असंतोषजनक टिप्पणी ! जानिए.

2 November 2023

http://azaadbharat.org



🚩प्रत्येक वर्ष शरद पूर्णिमा के बाद की चतुर्थी तिथि अर्थात् कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को ‘करवा चौथ’ पर्व पर उपवास की परंपरा भारत में रही है। खासकर पश्चिम और उत्तर भारतीय महिलाएँ यह उपवास रखती हैं। यह उपवास फिल्मों और टीवी सीरियलों के माध्यम से देश-विदेश की महिलाओं में और भी लोकप्रिय हुआ। इस दिन महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र और उनकी सुरक्षा के लिए उपवास रखती हैं और रात को चन्द्रमा के दर्शन के उपरांत पति के हाथों जल ग्रहण कर इसका समापन करती हैं।


🚩भारतीय इतिहास में सामान्यतः ये परंपरा रही है कि पूर्व काल में पुरुष जीविकोपार्जन से लेकर युद्ध तक जैसे कार्यों के लिए दूर जाया करते थे और महीनों बाद लौटते थे। उनमें से कइयों के लौटने पर भी संशय रहता था। वो महिलाओं-बच्चों को सुरक्षित घर पर छोड़ जाते थे। ऐसे में ये महिलाएँ उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए इस तरह के उपवास करती थीं। ये परंपरा आज तक चली आ रही है।


🚩अब जैसा कि हिन्दू धर्म के हर पर्व और त्योहार के साथ होता आया है, इसे भी बदनाम करने की साजिश चल निकली है।


🚩ऐसा करने वालों में पिछले साल से एक नया नाम जुड़ा है, लेखिका तस्लीमा नसरीन का, जिन्हें इस्लाम के रूढ़िवाद पर पुस्तक लिखने के कारण बांग्लादेश ने देश से निकाल बाहर किया और वो हिन्दुओं के देश भारत में शरण लेकर रहती हैं । पर अब, इस्लामी कट्टरपंथियों का रोज निशाना बनने वाली तस्लीमा नसरीन खुद को न्यूट्रल दिखाने के लिए हिन्दू त्योहार पर निशाना साध रही हैं, वो भी बिना कुछ जाने-समझे। ये अलग बात है कि इसके बावजूद हिन्दू उन्हें देश से बाहर नहीं निकाल रहे और न ही उन्हें हत्या की धमकियाँ दे रहे हैं।


🚩लेकिन हाँ, सही भाषा में तथ्यों के साथ जवाब देने का अधिकार हमें हमारा संविधान और धर्म, दोनों देते हैं। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने करवा चौथ का त्योहार मनाते हुए तस्वीर साझा की थी। उसे ट्वीट करते हुए तस्लीमा नसरीन ने  ट्विटर पर लिखा था, “ये लोकप्रिय और अमीर महिलाएँ भारतीय उपमहाद्वीप के सभी वर्ग और जाति की लाखों महिलाओं एवं लड़कियों पर अपना प्रभाव डालती हैं, उस करवा चौथ त्योहार को मना कर, जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय पितृसत्तात्मक रीति-रीवाज है। 


🚩तस्लीमा नसरीन ने करवा चौथ त्योहार को पितृसत्ता का शीर्ष करार दिया। सबसे पहली बात तो ये कि पितृसत्ता में कोई बुराई नहीं है। पिता की सत्ता होनी चाहिए। पुरुष का शासन होना चाहिए, ठीक उसी तरह मातृसत्ता भी होनी चाहिए। माताओं का शासन भी होना चाहिए। दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं, विरोधी नहीं । तभी हमारे यहाँ अर्धनारीश्वर का कॉन्सेप्ट है, जहाँ शिव-पार्वती मिल कर सृजन व सृष्टि का संचालन करते हैं ।यह अर्धनारीश्वर रूप यह बताने के लिए काफी होना चाहिए कि सनातनधर्म में स्त्री-पुरुष दोनों ही के एक समान अधिकार क्षेत्र हैं , न कम , न ज्यादा ।


🚩हिन्दू धर्म की बात से पहले कुछ सवाल !

पितृसत्ता को चुनौती देने का अर्थ क्या है !?  किसी गर्भवती अभिनेत्री का नंगी होकर तस्वीर क्लिक कराना ? या फिर किसी मॉडल का छोटे कपड़ों में मैगजीन के कवर पर आना ? किसी महिला द्वारा खुलेआम सड़क पर पुरुषों को चाँटे मारना, या फिर झूठे दहेज़-बलात्कार के मामलों में फँसाना ? जिस तरह रणवीर सिंह के न्यूड फोफोज का पितृसत्ता से कुछ लेना-देना नहीं है, उसी तरह महिलाओं का कम कपड़े पहनने का मातृसत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। हाँ, ये व्यक्तिगत चॉइस का मामला हो सकता है, लेकिन इसका विरोध करना भी किसी का व्यक्तिगत चॉइस ही है।


🚩फिर मातृसत्ता का उदाहरण क्या है ?  इसका उदाहरण है कि सती सावित्री ने यमराज के द्वार से अपने पति को वापस छीन लिया था। इसका उदाहरण है कि सीता और द्रौपदी जैसी महिलाओं के अपमान करने वालों का पूरा वंश नाश हो गया। इसका उदाहरण है कि महारानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने मातृभूमि की रक्षा के लिए तलवार उठाये।


🚩अब तस्लीमा नसरीन जवाब दें !

नवरात्री के अवसर पर हिन्दू धर्म में कन्या पूजन का विधान है। इसके तहत कुँवारी लड़कियों को घर में आमंत्रित कर भोजन कराया जाता है और उनके पाँव धोए जाते हैं । कन्याओं के पाँव धोकर पूजन करते हुए हृदय में यह भाव दृढ़ीभूत किया जाता है, कि वो मातृशक्ति हैं, उनका दर्जा सबसे ऊपर है और उनके लिए लोगों के मन में सर्वोच्च सम्मान की भावना होनी ही चाहिए।

तो जैसे कन्याओं के पाँव धोने में कुछ भी बुरा नहीं है, वैसे ही पति की लंबी उम्र की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक उपवास रखना भी बुरा कैसे हो सकता है...!?


🚩इसी तरह हिन्दू धर्म में ‘सुमंगली पूजा’ भी होती है। दक्षिण भारत के ब्राह्मण परिवारों में ये लोकप्रिय है। घर की विवाहित महिलाओं को ‘सुमंगली’ कहा जाता है, अर्थात घर का मंगल करने वाली। इसके तहत 3, 5, 7 या 9 महिलाओं को बुला कर उन्हें सम्मानित किया जाता है, उनकी पूजा की जाती है। इसके तहत घर की दिवंगत महिलाओं की प्रार्थना की जाती है, ताकि उनका आशीर्वाद मिले। इसमें किन्हें भाग लेना है और किन्हें नहीं, इन्हें लेकर नियम-कानून पर भी उँगली उठाने वाले निशाना साध सकते हैं। लेकिन, यहां हमें यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि , हिन्दू धर्म में कई पर्व-त्योहारों में पुरुषों के लिए भी तमाम नियम-कानून हैं।


🚩आध्यात्मिक मामलों पर लिखने वाले युवा लेखक अंशुल पांडेय ने भी तस्लीमा नसरीन को अच्छा जवाब दिया है। उन्होंने याद दिलाया है कि भारत में देवी की पूजा सिर्फ नवरात्रि या दीवाली पर ही नहीं होती है, प्रतिदिन की जाती है। माँ सरस्वती को विद्या की देवी कहा गया है और सारे छात्र-छात्राएँ उनकी पूजा करते हैं, क्या ये पितृसत्ता है? घर में बालक का जन्म होने पर छठे दिन देवी की पूजा की जाती है। ऐसे तो अनेकों विधि-विधान हैं। कहां तक गिनाए जाएं...!?


🚩इस्लाम में महिलाओं की क्या इज्जत है, यह भी हम जानते हैं। हलाला के नाम पर उन्हें ससुर और देवर के साथ रात गुजारने को मजबूर किया जाता है। ईसाई मजहब में चर्चों में ही पादरियों द्वारा ननों के यौन शोषण की बातें सामने आती रहती हैं। जबकि सनातन में  प्रकृति को भी मातृ शक्ति का द्योतक कहा गया है और इतना ही नहीं... इन्हें ही समस्त शक्तियों का स्रोत बताया गया है।

जरा गौर कीजिएगा... जब इस शब्द शक्ति पर नजर डालते हैं तो क्या पाते हैं , कि यह शब्द "शक्ति" स्वयं ही स्त्रीलिंग का द्योतक है ।

अब हमारी माताएँ , बहनें अपनी संतान के लिए छठ करें या पति के लिए करवा चौथ, उनके प्यार के बीच आने वाले हम या तस्लीमा नसरीन कौन होते हैं ?


🚩हम भारतवासी तो अपने देश को भी भारत माता कह कर पुकारते हैं।

इससे बढ़कर मातृशक्ति का सम्मान हमें नहीं लगता कहीं भी किसी देश ,धर्म या मजहब में हो सकता है।

🚩अगर आप दुर्गा सप्तशती पढ़ेंगे तो पाएँगे कि ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति ही आदिशक्ति से हुई है। जिस धर्म में कन्या पूजन होता है, वहाँ करवा चौथ पर उँगली नहीं उठाई जा सकती।

यहाँ लड़कियाँ पूजित भी होती हैं, पूजा भी करती हैं। यहाँ Feminism और Patriarchy के लिए जगह है ही नहीं !

यहाँ तो अर्धनारीश्वर की अवधारणा ही काफी है। यदि महिलाओं की सुरक्षा पुरुषों का कर्तव्य बताया गया है। तो ठीक इसी तरह फिर, महिलाएँ भी पुरुषों की सुरक्षा की कामना करती हैं। क्या उन्हें नहीं करना चाहिए...!? हमारा सनातनधर्म संकीर्णता से कोसो दूर खुले विचारों और स्पष्ट तर्कों का पक्षधर रहा है , तभी तो यहाँ रक्षाबंधन जैसे त्योहार आज भी अस्तित्व में हैं।


जय हिंद !  जय माँ भारती !!


🔺 Follow on


🔺 Facebook

https://www.facebook.com/SvatantraBharatOfficial/


🔺Instagram:

http://instagram.com/AzaadBharatOrg


🔺 Twitter:

twitter.com/AzaadBharatOrg


🔺 Telegram:

https://t.me/ojasvihindustan


🔺http://youtube.com/AzaadBharatOrg


🔺 Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ