Monday, June 12, 2017

दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश,रामायण और हिन्दू देवी-देवताओं का है दीवाना

🚩 *दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश,रामायण और हिन्दू देवी-देवताओं का है दीवाना*

जून, 12, 2017

🚩फिल्म एक्ट्रेस #रवीना टंडन ने ट्विटर पर #रामायण को लेकर कुछ दिनों पहले एक ट्वीट करके लिखा था कि #मुगल और #ब्रिटिश ने हमारे इतिहास के साथ छेड़छाड़ की और हमें ये मानने पर बाध्य कर दिया कि रामायण मिथ्या थी। इसके साथ उन्होंने रामायण के वास्ताविक होने की खबर की  लिंक भी शेयर की ।
Azaad bharat- indonesia fond of ramayana

🚩लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया और #रवीना टंडन की रामायण पर हुई ट्वीट पर सवाल उठाने लगे ।

🚩लेकिन #रवीना ने आगे बढ़कर एक ट्वीट में लिखा कि क्योंकिं मैं #हिंदू हूँ और #रामायण और गीता पर विश्वास रखती हूँ । मुझे भारतीय होने पर गर्व है क्योंकि मैं रामायण पर विश्वास करती हूँ तो क्या इससे आपको अपमान करने का अधिकार मिल जाता है।

🚩भारत में #रामायण पर बात करने पर #सेकुलर लोग बबाल करने लग जाते हैं लेकिन दुनिया मे सबसे बड़ा देश भगवान श्री राम और रामायण का दीवाना है । जो #सेक्युलर लोगों पर एक तमाचा है ।

🚩दुनिया की सबसे ज्यादा #मुस्लिम आबादी वाला देश #इंडोनेशिया रामकथा यानी #रामायण का बेहद दीवाना है। 

🚩#इंडोनेशिया देश में #अयोध्या भी है और यहां के #मुस्लिम भी भगवान राम को अपने जीवन का नायक और #रामायण को अपने दिल के सबसे करीब किताब मानते हैं। 

🚩आपको बता दें कि साल 1973 में इंडोनेशिया की सरकार ने #अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मलेन का आयोजन किया था। ये अपने आप में काफी अनूठा आयोजन था क्योंकि घोषित तौर पर कोई मुस्लिम राष्ट्र पहली बार किसी और धर्म के धर्मग्रन्थ के सम्मान में इस तरह का कोई आयोजन करा रहा था। 

🚩#इंडोनेशिया में आज भी #रामायण का इतना गहरा प्रभाव है कि देश के कई इलाकों में रामायण के अवशेष और पत्थरों तक की नक्‍काशी पर रामकथा के चित्र आसानी से मिल जाते हैं। 

🚩विश्व के मानचित्र पर दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित इंडोनेशिया नामक इस देश की आबादी तकरीबन 23 करोड़ है। यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश है और साथ ही सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी है। 

 🚩बीते अक्टूबर में #इंडोनेशिया सरकार ने #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की कई जगहों पर #इंडोनेशिया की रामायण पर आधारित रामलीला का मंचन करवाने की मांग की थी। यही नहीं #इंडोनेशिया ने #मोदी सरकार से हर साल #रामायण पर्व के #आयोजन की भी मांग की। 

🚩आपको बता दें कि इंडोनेशिया भी चाहता है कि भारतीय कलाकार वहां जाकर इंडोनेशिया के कई शहरों में रामायण का मंचन किया जाए। इंडोनेशिया में रामायण सर्वाधिक लोकप्रिय काव्य ग्रंथ है। 

🚩भारत में #राम की नगरी जहां #अयोध्या है, वहीं इंडोनेशिया में यह योग्या के नाम से स्थित है। यहां राम कथा को #'काकावीन रामायण' नाम से जाना जाता है। 

🚩इंडोनेशिया की रामायण 26 अध्यायों का एक विशाल ग्रंथ है। इस रामायण में प्राचीन लोकप्रिय चरित्र दशरथ को विश्वरंजन कहा गया है, जबकि उसमें उन्‍हें एक शैव भी माना गया है, यानी कि वे शिव के अराधक हैं। 

🚩इंडोनेशिया की रामायण का आरंभ भगवान राम के जन्म से होता है, जबकि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण के प्रस्थान में समस्त ॠषिगणों की ओर से मंगलाचरण किया जाता है और दशरथ के घर इस ज्येष्ठ पुत्र के जन्म के साथ ही हिंदेशिया का वाद्य यंत्र गामलान बजने लगता है। वहीं यहां नौ सेना के अध्यक्ष को लक्ष्मण कहा जाता है। जबकि सीता को सिंता और हनुमान तो इंडोनेशिया के सर्वाधिक लोकप्रिय पात्र हैं। 

🚩हनुमान जी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी हर साल इस मुस्लिम आबादी वाले देश के आजादी के जश्न के दिन यानी की 27 दिसंबर को बड़ी तादाद में राजधानी जकार्ता की सड़कों पर युवा हनुमान जी का वेश धारण कर सरकारी परेड में शामिल होते हैं। हनुमान को इंडोनेशिया की भाषा मे 'अनोमान' कहा जाता है।

🚩रामायण ही नही इंडोनेशियाई रुपिया का #20,000 का नोट पर भगवान #गणेश की भी #तस्वीर छपी है। 

🚩इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। वहां भगवान गणेश को कला, शास्त्र और बुद्धिजीवी का भगवान माना जाता है।

🚩 #इंडोनेशिया में #जकार्ता स्क्वेर में #कृष्ण-अर्जुन के पुतले भी लगे हैं। इंडोनेशिया की सेना भी अपना रक्षक हिंदू भगवान हनुमान को मानते हैं। #बाली टूरिज्म का लोगो (Logo) भी #हिंदु शास्त्रों में से ही लिया गया है। वहां के एक कॉलेज के लोगो(Logo) पर भी भगवान गणेश हैं।


🚩सबसे ज्यादा #मुस्लिम आबादी वाला देश #इंडोनेशिया तो #हिन्दू देवी-देवताओं का #महत्व समझकर उन्नत हो रहा है और हमारी #देवभूमि भारत में कब हिन्दू देवी-देवताओं का महत्व समझेंगे ???

🚩Official Azaad Bharat Links:👇🏻

🔺Youtube : https://goo.gl/XU8FPk


🔺 Twitter : https://goo.gl/he8Dib

🔺 Instagram : https://goo.gl/PWhd2m

🔺Google+ : https://goo.gl/Nqo5IX

🔺Blogger : https://goo.gl/N4iSfr

🔺 Word Press : https://goo.gl/ayGpTG

🔺Pinterest : https://goo.gl/o4z4BJ

   🚩🇮🇳🚩 आज़ाद भारत🚩🇮🇳🚩

No comments:

Post a Comment